फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Take help by forming groups of mothers of students

Mandi News: शिक्षक विद्यार्थियों की माताओं के समूह बनाकर लें मदद

Sat, 07 Jan 2023 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Take help by forming groups of mothers of students
मंडी डाइट में प्री -प्राइमरी अध्यापकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण के समापन पर मॉडल दिखाते शिक् - फोटो : Mandi
मंडी। प्री प्राइमरी शिक्षा को बेहतर करने के लिए शिक्षकों के लिए आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला संपन्न हो गई। इसमें बताया गया कि समुदाय के सहयोग और बच्चों की माताओं के समूह बनाकर उनको कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया जाए। शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया ताकि माताएं बच्चों को अध्यापकों के साथ समन्वय बनाकर उनकी पठन-पाठन में मदद कर सके।
विज्ञापन

शनिवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडी में प्री-प्राइमरी अध्यापकों के लिए आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला संपन्न हो गई। इसमें जिला शिक्षा उप निदेशक प्रारंभिक अमरनाथ राणा बतौर मुख्य अतिथि रहे। जिला प्री- प्राइमरी समन्वयक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण दो बैच में मंडी जिला के स्टार प्रोजेक्ट के अंतर्गत 115 स्कूलों के अध्यापकों को दिया गया। मुख्य स्रोत समूह और गैर सरकारी संस्था प्रथम टीम द्वारा विभिन्न विषयों जिसमें बच्चों के स्वास्थ्य, गतिविधि आधारित शिक्षा, पारंपरिक खेल खिलौनों का निर्माण, प्रशिक्षण बच्चों का नामांकन, अवलोकन, समावेशी शिक्षा और लैंगिक संवेदनशीलता, सृजनात्मकता के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास आदि विषयों पर आधारित प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

इस कार्यशाला के दौरान निर्मित शिक्षण अधिगम सामग्री की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका मुख्य अतिथि द्वारा अवलोकन किया गया। मुख्य अतिथि ने कार्यशाला में उपस्थित अध्यापकों को संदेश दिया कि अपनी-अपनी पाठशाला में जाकर इन गतिविधियों से बच्चों को पढ़ाएं। इससे अधिक से अधिक बच्चे लाभान्वित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में की गतिविधियों की एक डॉक्युमेंट्री भी प्रस्तुत की गई। इस मौके पर सभी प्रतिभागी अध्यापकों और रिसोर्स पर्सन को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में कार्यवाहक प्रधानाचार्य सरिता शर्मा, जिला समन्वयक, मीडिया प्रभारी सविता कुमारी, मोहन सिंह सकलानी, हरीश सैनी जितेंद्र ठाकुर, खूब राम मुंशी राम, रणजीत सिंह, मनजीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed