फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Symbolic strike against indoor stadium in Paddal

Mandi News: पड्डल में इंडोर स्टेडियम के विरोध में सांकेतिक हड़ताल

Fri, 03 Jan 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Symbolic strike against indoor stadium in Paddal
सेरी चानणी मंडी पर सांकेतिक हड़ताल पर बैठे वि​भिन्न सामाजिक संगठनो के लोग
मंडी। विधायक अनिल शर्मा के ड्रीम प्रोजेक्ट पुराने पड्डल में इंडोर स्टेडियम को लेकर पन्ना लाल रक्षा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले ग्रामीण इलाकों की महिलाओं ने मोर्चा खोला। एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की। ग्रामीण इलाकों के चार महिला मंडल की करीब 20 महिलाओं ने हड़ताल में भाग लिया। इसके अलावा समाजसेवी गोपाल कपूर आदि भी शामिल रहे। इंडोर स्टेडियम के विरोध में सेरी चानणी में दिनभर बैठकर सांकेतिक विरोध जताया।
विज्ञापन

ट्रस्ट के संस्थापक राजेश कपूर ने कहा कि वह मंडी में बनने वाले इंडोर स्टेडियम के समर्थन में हैं, लेकिन स्टेडियम शहर में ऐतिहासिक पड्डल मैदान में नहीं बनाया जाना चाहिए। मंडी में और भी कई स्थान हैं जहां पर इसे बनाया जा सकता है। कुछ लोग शहर के ऐतिहासिक स्थलों को कंकरीट का जंगल बनाने में तुले हुए हैं जो सही नहीं है।
विज्ञापन

पड्डल मैदान के साथ भविष्य में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सदर विधायक अनिल शर्मा को सलाह दी कि वह तुंगल या किसी अन्य क्षेत्र में स्टेडियम बनाएं। बताया कि सांकेतिक हड़ताल का दूसरा मुद्दा शहर का सकोडी बस स्टॉप है। इसे प्रशासन ने जनता के हितों के खिलाफ बदला है। इससे तुंगल क्षेत्र के लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि दोनों समस्याओं का हल नहीं किया गया तो लोग सीएम से शिमला में मिलेंगे और उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत करवाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed