फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Swimming pool, laundry and gym facilities will be available in Atal Adarsh ??Vidyalaya

अटल आदर्श विद्यालय में स्वीमिंग पुल, लॉन्डरी और जिम की मिलेगी सुविधा

Sun, 12 Dec 2021 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Swimming pool, laundry and gym facilities will be available in Atal Adarsh ??Vidyalaya
जोगिंद्रनगर (मंडी)। लडभड़ोल तहसील के पंजालग गांव में 25 बीघा भूमि पर बनने जा रहे अटल आदर्श विद्यालय में विद्यार्थियों को स्वीमिंग पुल, लॉन्डरी और छात्रावास की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन

विद्यालय में बच्चों को स्मार्ट क्लास रूम, लड़के और लड़कियों के लिए होस्टल सुविधा के साथ शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मियों को स्टाफ क्वार्टर, सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त आईटी लैब, बेहतरीन लाइब्रेरी, विज्ञान प्रयोगशाला, ऑडिटोरियम, स्टडी हॉल, लॉन्डरी, डाइनिंग हॉल, खेल का मैदान, संस्कार केंद्र, जिम, संगीत कक्ष, इंडोर गेम्स, स्वीमिंग पूल, कॉमन कक्ष, मनोरंजक गतिविधियां, पार्क, ऑर्गेनिक फार्मिंग जैसी तमाम सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन

विद्यालय के लिए 25 बीघा भूमि सरकार के नाम कर दी है। जल्द ही इस विद्यालय का मुख्यमंत्री शिलान्यास करेंगे। लडभड़ोल के पंजालग में अटल आदर्श विद्यालय स्थापित होने से जहां लडभड़ोल सहित संपूर्ण क्षेत्र के हजारों बच्चों को सरकारी क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता युक्त स्कूली शिक्षा का लाभ घर-द्वार सुनिश्चित होगा तो वहीं इस विद्यालय की स्थापना के चलते आसपास के गांवों और क्षेत्र का भी समग्र विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि जोगिंद्रनगर में अटल आदर्श विद्यालय के लिए 25 बीघा भूमि का अधिग्रहण कर लिया है।
मैरिट के आधार पर मिलेगा प्रवेश
अटल आदर्श विद्यालय में 6वीं के मेरिट के आधार पर ऊना बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा, जिन्होंने 5वीं तक की शिक्षा सरकारी अथवा सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूल से पास की हो। इसके लिए प्रति वर्ष 5वीं पास और 9 से 11 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को प्रवेश परीक्षा में बैठना होगा। प्रतिवर्ष 6वीं में 50 बच्चों को मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा। इसमें 25 छात्र और 25 छात्राएं शामिल हैं। प्रधानाचार्य समेत 36 अध्यापकों की नियुक्ति होगी। इसके अलावा 33 गैर शिक्षण कर्मियों की भी तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed