फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sundernagar won in wrestling, while the Baldwara team triumphed in basketball.

Mandi News: कुश्ती में सुंदरनगर, बास्केटबाल में बलद्वाड़ा की टीम ने मारी बाजी

Thu, 24 Sep 2026 06:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Sundernagar won in wrestling, while the Baldwara team triumphed in basketball.
विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित, अब लड़कियों की स्पर्धाओं का हुआ आगाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

डैहर (मंडी)। राजकीय पीएमश्री वरिष्ठ माध्यमिक सीबीएसई स्कूल सुंदरनगर में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-14 (मेजर) लड़कों की खेलकूद प्रतियोगिता वीरवार को संपन्न हुई। समापन समारोह में प्रधानाचार्य ओम प्रकाश ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही परिसर में जिला स्तरीय अंडर-14 लड़कियों के मेजर टूर्नामेंट का भी शुभारंभ कर दिया गया, जिसका समापन 26 सितंबर को होगा।

बास्केटबाल स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलद्वाड़ा ने बाजी मारते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी (सीबीएसई) उपविजेता रही। फुटबाल में एनडीपीएस चौंतड़ा प्रथम और सुंदरनगर द्वितीय स्थान पर रहा। टेबल टेनिस में दयानंद आर्य विद्यालय मंडी विजेता व बग्गी-तुंगल उपविजेता बना। हैंडबाल प्रतियोगिता में जोगिंद्रनगर ने बाजी मारी तथा एनडीपीएस चौंतड़ा उपविजेता रहा।
विज्ञापन


हॉकी के मुकाबले में मंडी (सीबीएसई) विजेता व कन्या स्कूल सुंदरनगर उपविजेता बना। जूडो में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ध्वाल ने बाजी मारी और त्रिफालघाट दूसरे स्थान पर रहा। बॉक्सिंग स्पर्धा में जड़ोल विजेता व सुंदरनगर उपविजेता रहा। एथलेटिक्स में हराबाग ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि लड़भड़ोल उपविजेता रहा। कुश्ती स्पर्धा में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदरनगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया और ध्वाल की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed