{"_id":"686d1819c8967ccbc7057637","slug":"summer-camp-in-girls-school-ponta-mandi-news-c-177-1-ssml1030-154381-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: छात्राओं ने पंजाबी, पहाड़ी, केरल, नेपाली सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: छात्राओं ने पंजाबी, पहाड़ी, केरल, नेपाली सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां
विज्ञापन
पीएमश्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिबमें सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर समापन कार
छात्राओं ने पंजाबी, पहाड़ी, केरल, नेपाली सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां
विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कई स्वादिष्ट व्यंजनों का लिया आनंद
पीएमश्री कन्या स्कूल पांवटा में 7 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पीएमश्री कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब में मंगलवार को सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन हुआ। समापन समारोह में छात्राओं ने पड़ोसी देश नेपाल के साथ विभिन्न प्रदेशों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से खूब समां बांधा। बेहतरीन प्रस्तुतियों में कार्यवाहक प्रधानाचार्य समेत स्टाफ भी छात्राओं के साथ खूब झूम उठे।
शिविर के समापन समारोह की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य और खंड परियोजना अधिकारी पूनम खंतवाल ने की। उन्होंने रिबन काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुनीता गोयल वरिष्ठ अध्यापिका ने इस समर कैंप की 7 दिनों से रिपोर्ट पढ़ी। समापन समारोह में सहभोज महोत्सव और विभिन्न राज्यों और देश के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को पेश किया गया। ग्रीष्मकालीन शिविर के मॉड्यूल भारतीय भाषा को केंद्र में रखकर सभी कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
छात्राओं ने केरल नृत्य, नेपाली नृत्य, संस्कृत भाषा के गीत और उन पर नृत्य, सरस्वती वंदना, पंजाबी गिद्दा तथा पहाड़ी नाटी का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया। छात्राओं की ओर से विभिन्न राज्यों के भोजन बनाकर प्रस्तुत किए गए। इनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों जैसे किन्नौर, सिरमौर, शिमला-चौपाल, हमीरपुर, मंडी तथा देश के राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश गुजरात, केरल व आंध्र प्रदेश के व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। व्यंजनों में बाटी-चोखा, अस्कली, पटवांडे, तेलपक्की बिडोली, छोले भटूरे, मक्की की रोटी व साग, गुजराती थेपला, ढोकला खमन, केसरी व हलवा आदि बनाए गए। मंच का संचालन गुलाब सिंह ठाकुर की ओर से सुंदर तरीके से किया गया।
विज्ञापन
स्कूल की कार्यवाहक प्रधानाचार्य पूनम खंतवाल ने कार्यक्रम आयोजन का श्रेय कार्यक्रम प्रभारी तथा सभी अध्यापक अध्यापिकाओं को दिया।
संवाद