{"_id":"56f9686c4f1c1b2d74f003bf","slug":"suket-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्वाल के राजवीर को मिला सुकेत कुमार का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्वाल के राजवीर को मिला सुकेत कुमार का खिताब
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Mon, 28 Mar 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला सुंदरनगर में आयोजित दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल के वरिष्ठ वर्ग में रोहतक के सोमवीर ने सुकेत केसरी का खिताब जीता। कनिष्ठ वर्ग में सुकेत कुमार का खिताब ध्वाल के राजीव कुमार ने जीत कर गुर्ज अपने नाम किया है। विजेता पहलवानों को मेले के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ने गुर्ज तथा नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
सोमवार को मेले के समापन पर नगौण खड्ड में आयोजित वरिष्ठ वर्ग के फाइनल मुकाबले में रोहतक के सोमवीर ने जम्मू के बिनिया को हराकर सुकेत केसरी का खिताब जीता। उन्हें बुर्ज के साथ 41 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। उपविजेता को 31 हजार की राशि इनाम दी गई। कनिष्ठ वर्ग के मुकाबले में ध्वाल अखाड़े के राजवीर ने ध्वाल अखाड़े के मुकेश कुमार को हरा कर जीत दर्ज की। विजेता को इनाम में 20 हजार व गुर्ज प्रदान किया गया।
विज्ञापन
उपविजेता मुकेश को 15 हजार की राशि इनाम में दी गई। उधर, मेले के दौरान सोमवार को कुश्ती देखने के लिए लोगों का भारी जनसमूह उमड़ा। इस कारण पुलिस को भी कानून व्यवस्था बनाए रखने में कड़ी मशक्त करनी पड़ी। इस मौके पर सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, चंपा ठाकुर, राजीव कुमार, पूनम शर्मा, एजी शेख, एलआर चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन