फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Suket Devta Fair from today, grand procession will start

Mandi News: सुकेत देवता मेला आज से, निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Sat, 13 Apr 2024 05:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 13 Apr 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Suket Devta Fair from today, grand procession will start
सुंदरनगर (मंडी)। पांच दिवसीय राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला 13 अप्रैल से शुरू होगा। इसके लिए देवी-देवताओं का सुंदरनगर में पहुंचने का क्रम जारी हो गया है। शुक्रवार सुबह सर्वप्रथम राज देवता मूल माहूंनाग बखारी कोठी करसोग, सुकेत देवता मेले में शामिल होने के लिए सुंदरनगर शहर की सीमा के निकट चांबी पहुंचे। .हां पर मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम गिरीश समरा, तहसीलदार अंकित शर्मा, तहसीलदार निहरी केशव शर्मा और सुकेत सर्व देवता कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अभिषेक सोनी ने स्वागत किया और मेले में शिरकत करने का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन

राज देवता मूल माहूंनाग मंदिर कमेटी के प्रधान संतराम चौहान ने देव चादर पहनाकर गण्यमान्यों का अभिनंदन किया। इसके साथ ही बड़ा देव कमरूनाग, देव महासू बखरास, देव बड़ेयोगी महाराज मडयूनी, देव माहूंनाग स्यांजी, देव बाला टिक्का मझरोट, देवी शीतला चांबी सहित थड़े में विराजमान सभी देवी-देवताओं का स्वागत किया गया। सुकेत सर्व देवता कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अभिषेक सोनी ने बताया देवता मेला को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन

मेले में पहुंचने वाले सभी देवी-देवताओं और उनके देवलुओं को उचित मान सम्मान व स्थान मिले, इसको लेकर पूरा प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया शनिवार सुबह 11 बजे सभी देवी-देवता अपने देवलुओं के साथ शुकदेव ऋषि की तपोस्थली शुकदेव वाटिका में एकत्रित होंगे। जहां देव पूजन के बाद मेला स्थल जवाहर पार्क तक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed