फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Successful trial of asafoetida cultivation in Gohar

गोहर में हींग की खेती का सफल परीक्षण

Wed, 18 Aug 2021 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Successful trial of asafoetida cultivation in Gohar
गोहर में हींग के पौधों को निरीक्षण करते आईएचबीटी की टीम और विभागीय अधिकारी। - फोटो : Mandi
गोहर(मंडी)। औषधीय गुणों से भरपूर हींग की खेती अब भारत में भी होने लगी है। हिमाचल प्रौद्योगिक संस्थान (सीएसआईआर) पालमपुर के सौजन्य से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हींग के पौधों का ट्रायल किया गया। जिसमें संस्थान को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
विज्ञापन

विषयवाद विषेषज्ञ डॉ. धर्म चंद चौहान ने बताया कि बीते वर्ष मंडी जिला के गोहर विकास खंड के अंतर्गत घ्याहण गांव में करीब 146 पौधों को ट्रायल के तौर पर लगाया गया था। जिसको लेकर वैज्ञानिकों की टीम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि हींग के पौधों की जड़ों में बेहतर विकास हुआ है। जड़ों का विकास लगभग 20 इंच तक पहुंच गया है जो कि हिमाचल ही नहीं बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है। भारत हींग का बड़ा आयातक है।
विज्ञापन

हींग के लिए अब तक भारत दूसरे देशों पर निर्भर रहा है लेकिन इसे लेकर अच्छी खबर आई है। हींग उत्पादन के इस सफल ट्रायल से अब किसानों की आर्थिकी में बदलाव आ सकता है। वहीं आई एचबीटी की वैज्ञानिक टीम ने बताया कि मंडी जिला हिमाचल हींग की खेती के लिए उपयुक्त माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारत में हींग का उपयोग अधिक है लेकिन उत्पादन नहीं होने से भारत पूरी तरह से दूसरे देशों पर निर्भर है। उन्होंने बताया कि सरकार गरीब किसान व बागवान की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से वाणिज्यिक फसलों के नए नए शोध व प्रसार की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed