फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Students will study in e-learning project

Mandi News: ई-लर्निंग प्रोजेक्ट में पढ़ाई करेंगे विद्यार्थी

Mon, 06 Oct 2025 03:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 03:23 PM IST
विज्ञापन
Students will study in e-learning project
जोगिंद्रनगर बाल स्कूल में रोटरी क्लब ने शुरू करवाई स्मार्ट कक्षाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजकीय बाल पाठशाला जोगिंद्रनगर में शिक्षा ग्रहण कर रहे लगभग 397 विद्यार्थी अब रोटरी के ई-लर्निंग प्रोजेक्ट में पढ़ाई करेंगे। जोगिंद्रनगर रोटरी क्लब के तत्वावधान से स्मार्ट कक्षाओं को शुरू करवाने के लिए डिजिटल प्रोजेक्ट स्थापित किया गया है।
सोमवार को रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर के सचिव रणजीत चौहान की अगुवाई में रोटरी का ई-लर्निंग प्रोजेक्ट जब स्कूल में स्थापित हुआ तो विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। रोटरी के पूर्व में असिस्टेंट गवर्नर रहे अजय ठाकुर ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा दिलाने के लिए रोटरी के माध्यम से स्कूलों में ई-लर्निंग प्रोजेक्ट स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूल प्रधानाचार्य गोपाल और आईटी शिक्षक रणवीर कटोच ने बताया कि स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे लगभग 397 विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी। इस मौके पर मौजूद रोटेरियन मेजर ज्ञान चंद बरवाल, पीसी मंहत, विजय जम्वाल, रामलाल वालिया का आभार जताया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. चंद्रभूषण शर्मा ने कहा कि अब राजकीय बाल पाठशाला जोगिंद्रनगर में ई-लर्निंग प्रोजेक्ट स्थापित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed