फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Students were overwhelmed after seeing Himachal in the photo gallery.

Mandi News: फोटो गैलरी में हिमाचल दर्शन कर अभिभूत हुए विद्यार्थी

Mon, 02 Dec 2024 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Students were overwhelmed after seeing Himachal in the photo gallery.
मंडी। राजकीय माध्यमिक पाठशाला कमलेहड़ी, हमीरपुर के बच्चों ने मंडी के बिंद्राबणी स्थित हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी का दौरा किया। एक ही छत के नीचे हिमाचल की झलक पाकर बच्चे अभिभूत हुए। शिक्षक अजय शर्मा, ध्रुव शर्मा और रवींद्र कुमार की देख रेख में बच्चों ने छायाचित्रों के माध्यम से समूचे हिमाचल प्रदेश को निहारा।
विज्ञापन

इन विद्यार्थियों ने गैलरी परिसर में प्राचीन वस्तुओं पर आधारित संग्रहालय को भी देखा और बेहद रोमांचित हुए। गैलरी की अटेंडेंट आरती चौधरी ने बच्चों को छायाचित्रों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी बच्चों और अन्य लोगों से आग्रह किया कि वे एक बार जरूर हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी का भ्रमण करें।
विज्ञापन

अध्यापक अजय शर्मा ने बताया कि उनका यह एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण है। उन्होंने पराशर झील और मंदिर का भ्रमण किया। कहा कि हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी के बारे में सुन रखा था मगर आज यहां आकर उन्हें लगा कि वास्तव में यह स्थल ज्ञान का अद्भुत खजाना है। कहा कि फोटो गैलरी को देख कर बेहद संतोष प्राप्त हुआ है। इस जानकारी को वह और लोगों से भी साझा करेंगे। इस दौरान उन्होंने मंडी के त्रिलोकीनाथ और पंचवक्त्र मंदिरों को भी रास्ते में निहारा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed