फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Students were made aware about voting

Mandi News: मतदान के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक

Sat, 20 Sep 2025 05:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 05:09 PM IST
विज्ञापन
Students were made aware about voting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। मतदाता जागरूकता और लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से मंडी विस क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों में निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में शनिवार को विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह पहल एसडीएम मंडी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी रुपिंदर कौर के निर्देशानुसार हर माह के तीसरे सप्ताह में की जाती है।
इस दौरान शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों और क्लब के सदस्यों को मतदान प्रक्रिया, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया और नैतिक मतदान के महत्व के बारे में बताया गया। रैली, पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और वाद-विवाद आदि कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन

विधानसभा स्तर के इलेक्ट्रोरल लिटरेसी क्लब के नोडल अधिकारी सुभाष चंद ने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं जागरूक रहें और अपने परिवार एवं समाज को मतदान के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम राजकीय आईटीआई मंडी, डीएवी सेनेटरी पब्लिक स्कूल मंडी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या मंडी, सदयाना, बाड़ी गुमाणु, गोखड़ा, बड़ोग, साईगलू, कोटली, मझवाड़, पंडोह और डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी में आयोजित किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed