{"_id":"572ca4374f1c1b70365cce70","slug":"student-awarded","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिलाषी संस्थान के हिल-फेस्ट में नवाजे विद्यार्थी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिलाषी संस्थान के हिल-फेस्ट में नवाजे विद्यार्थी
मंडी
Updated Fri, 06 May 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
अभिलाषी कालेज के टैक फेस्ट में प्रस्तुति देते विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरचौक (मंडी)। अभिलाषी ग्रुप के टीआर अभिलाषी मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के दो दिवसीय हिल फेस्ट का समापन शुक्रवार को हुआ। मंडी के एडीसी ऋग्वेद ठाकुर ने समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि ने कहा कि 1992 के बाद उदारीकरण के चलते अब युवाओं के पास रोजगार के ढेरों अवसर हैं। ज्यादातर युवाओं की चाहत सरकारी नौकरी होती है लेकिन आज के युग में निजी क्षेत्र में बहुत कुछ करने के मौके युवाओं के पास है।
विज्ञापन
आज भी भारत में रिसर्च की दिशा में काफी काम करने की जरूरत है। उन्होंने छात्रों के बनाए प्रोजेक्टों की भी सराहना की और कहा कि हिल फेस्ट की प्रदर्शनी में उन्होंने प्रोजेक्ट देखे और अधिकांश प्रोजेक्ट आइडिया और प्रैक्टिकली लिहाज से शानदार हैं। मुख्यातिथि ने हिल फेस्ट के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले अभिलाषी ग्रुप और प्रदेश भर के विभिन्न संस्थानों से आए हुए छात्रों को पुरस्कृत भी किया। इससे पहले अभिलाषी ग्रुप के अध्यक्ष डा. आरके अभिलाषी ने मुख्य अतिथि समेत अन्य मेहमानों का स्वागत किया। इस मौके पर अभिलाषी ग्रुप के एमडी ई. ललित अभिलाषी, सचिव नरेंद्र कुमार, सोयरा पंचायत की प्रधान डा. नर्बदा अभिलाषी, संस्थान के प्रशासनिक निदेशक प्रो. श्रीकांत शुक्ला और डिप्लोमा ब्रांच के प्राचार्य ई. कपिल कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नाटी किंग कुलदीप ने मचाया धमाल
नेरचौक (मंडी)। अभिलाषी ग्रुुप के हिल फेस्ट की दूसरी सांस्कृतिक संध्या नाटी किंग कुलदीप शर्मा के नाम रही। कुलदीप शर्मा ने पहाड़ी नाटियों पर दर्शकों को खूब नचाया। उन्होंने सतगुरु वंदना से सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ढोला रा ढमाका, नाटी किंग दे ठिकाने और बण ठण चली बोलो जातरे जातरे गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने मेरी प्रीती जिंटा केते चाली तू, पाणी री टांकी और रोहड़ू जाना मेरी आमीए, बबली प्यारिए, कजरा मुहब्बत बाला और साहिबा री ए बीबीए गाने गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन