फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   student awarded by sansad

सांसद अनुराग ने डीएवी ग्रयोह के मेधावी नवाजे

Thu, 29 Dec 2016 10:41 PM IST
मंडी
मंडी Updated Thu, 29 Dec 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
student awarded by sansad
डीएवी स्कूल ग्रयोह के वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने को तैयार छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल के डीएवी स्कूल ग्रयोह का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह वीरवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता बीसीसीआई के अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने की। समारोह स्थल में आने से पहले सांसद ने तीन करोड़ की लागत से बने भवन का उद्घाटन किया। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर एवं प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर ने मुख्यातिथि को शाल-टोपी और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और गतिविधियों का ब्योरा दिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने मेधावियों को पुरस्कारों से नवाजा। इनमें अक्षरा, संस्कृति, रीदिमा, तनीषा, नब्या, वितिश, सारिका, सोनम, युगल, वैष्णवी, दक्ष, राजवीर, कार्तिक, अनिल, अरिहंत, कृतिका, तरुण, प्राची, नाज, दिवांशु, कपीश, तरुण, डैनी, प्राग, ऋषव, अक्सरा, आरुषि, परिभा, शिवांश, मानवी,, सक्षम, रश्मिका, मयंक, अंशुमान, अदिति, अंकिता, शौर्या, एंजेल, शिवांग, अंशिका, प्रणव, शिवांश, शौर्य, रोहित, पलक, सोनाक्षी, निशांत, शिखा, उदय, श्रेष्ठ, अंशिका, पारुल चौहान, नितिन, शिवम, चेल्सी, हर्षित, जैस्मीन, तमन्ना शामिल रहे।
विज्ञापन


उन पूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने देश के विभिन्न शिक्षा संस्थानों में पाठशाला का नाम रोशन किया। इनमें सचिन, नवीन, जितेंद्र, आशीष, रजत, अमित, प्रिया, पूनम, श्रेया, सुशांत, आकांक्षा, उत्सव, रोबिन, प्रिंस, सोमेश, आदित्य, ऋषिकांत, अमन, संतोष, शगुन, भानु प्रिया, स्मृति, आरती, पंकज, विपिन, नियति, दिव्या, शालिनी, रिया, मुनीश, शालिनी, आराधना, अभिषेक, राहुल, सन्नी विवेक, राहुल ठाकुर, अवनीश, अलका, नितिन और विशाल ठाकुर शामिल रहे। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों में पूर्व मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह, भाजयुमो राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र अत्री, प्रबंधक देवेंद्र ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed