फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Stone pelting breaks youth's head, referred to AIIMS

Mandi News: पत्थर मार युवक का सिर फोड़ा, एम्स रेफर

Sun, 28 Dec 2025 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting breaks youth's head, referred to AIIMS
नेरचौक (मंडी)। बल्हघाटी की कसारला पंचायत में एक व्यक्ति ने पत्थर मार कर एक युवक का सिर फोड़ दिया। घायल युवक को नेरचौक मेडिकल काॅलेज के बाद बिलासपुर स्थित एम्स के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी हुड़दंगी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कसारला पंचायत के लोगों का कहना है कि गांव में रहने वाला यह व्यक्ति अमूमन नशे में रहता है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ वहां से आवागमन करने वालों के साथ गाली गलौज करता है।
विज्ञापन

कई बार वह अपने पालतू कुत्तों को भी खुले में छोड़कर दहशत फैलाता है। रविवार को करीब 3:30 बजे उक्त व्यक्ति ने ग्रामीणों के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। इस दौरान 33 वर्षीय चुन्नी लाल को पत्थर मार कर उसका सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लहूलुहान चुन्नी लाल को की सूचना पर बल्ह पुलिस थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल चुन्नी लाल को उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल काॅलेज में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर स्थित एम्स के लिए रेफर कर दिया। स्थानीय पंचायत के वार्ड सदस्य राजीव रूपल, सुरेश, ईश्वर दास, ललित, घनश्याम, खेमचंद, सुनीता, भगिनी देवी ने पुलिस से आग्रह किया है कि हुड़दंग मचाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। कसारला पंचायत के प्रधान संत राम का कहना है कि हुड़दंग मचाने वाले को काफी बार समझाया गया है लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed