फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Statues of great men will shine again in Mandi city

Mandi News: मंडी शहर में महान पुरुषों की फिर चमकेगी प्रतिमाएं

Sat, 27 Sep 2025 07:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
Statues of great men will shine again in Mandi city
मंडी शहर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की साफ सफाई करते जयपुर के मूर्तिकार। स्त्रोत
मंडी। शहर में गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा सहित चार अन्य मूर्तियों की साफ सफाई का कार्य शुरू हो गया है। नगर निगम ने जयपुर से चार मूर्तिकारों को बुलाया है। ये मूर्तिकार इन मूर्तियों की न केवल साफ सफाई करेंगे बल्कि इन मूर्तियों को उनके मूल स्वरूप में लाएंगे।
विज्ञापन

इससे ये मूर्तियां पहले की तरह चमक उठेंगी। शहर में महान स्वतंत्रता सेनानी भाई हिरदा राम तथा देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमाओं को भी संवारेंगे। मंडी शहर में महान पुरुषों की प्रतिमाओं की अनदेखी और खराब हालत का मामला प्रमुखता से प्रकाशित किया था। नगर निगम के आयुक्त रोहित राठौर ने बताया कि प्रतिमाओं की साफ सफाई और सहेजने की मांग की जा रही थी। इसलिए नगर निगम ने जयपुर से पारखी मूर्तिकारों से संपर्क साध कर बुलाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed