फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Star night will be held in Khyod Nalwad fair

Mandi News: ख्योड़ नलवाड़ मेले में होंगी स्टार नाइट

Fri, 05 Sep 2025 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Star night will be held in Khyod Nalwad fair
गोहर के बासा में आयोजित ख्योड नलवाड़ मेले की तैयारियों की बैठक में मौजूद विभागीय कर्मचारी व अन्
गोहर (मंडी)। नाचन क्षेत्र की बासा पंचायत में जिला स्तरीय ख्योड़ नलवाड़ मेला 16 से 23 सितंबर तक मनाया जाएगा। मेले का शुभारंभ स्थानीय विधायक विनोद कुमार करेंगे और समापन के लिए सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू को निमंत्रण दिया गया है। ख्योड़ नलवाड़ मेले के आयोजन को लेकर वीरवार को एसडीएम बचित्र सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन गोहर में किया गया। इसमें बासा पंचायत के उपप्रधान तरुण शर्मा और जिला परिषद उपाध्यक्ष मुकेश चंदेल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एसडीएम बचित्र सिंह ने कहा कि ख्योड़ नलवाड़ मेले को इस बार नया स्वरूप दिया जाएगा। देवताओं की जलेब के साथ मेले का आगाज और समापन किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों, प्रशासन और जन प्रतिनिधियों से मेले के आयोजन को लेकर सहयोग की अपील की है। बैठक में निर्णय लिया गया कि मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों के साथ लोगों के मनोरंजन के लिए स्टार नाइट आयोजित की जाएगी। मेले में प्लाॅट के दाम नहीं बढ़ाए जाएंगे। दिन में स्कूली बच्चों और महिला मंडलों के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले में पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता और छिंज का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

सबलेटिंग की शिकायत पर दुकानदारों का सामान जब्त किया जाएगा। यातायात व्यवस्था कायम रखने के लिए ख्योड़ चौक पर दुकानें नहीं लगाई जाएंगी। पुलिस और होमगार्ड के जवान भी चप्पे चप्पे पर तैनात रहेंगे। विद्युत, पानी और अन्य सुविधा दुकानदारों को मुहैया करवाई जाएंगी। मेले में खाद्य पदार्थों की दुकानों पर स्वास्थ्य विभाग निगरानी रखेगा। एसडीएम बचित्र सिंह ने बताया कि बासा पंचायत को प्रशासन का मेले के आयोजन के लिए पूरा सहयोग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed