{"_id":"6a86fd07fe7292ac640b930e","slug":"stalwarts-of-language-craft-and-cinema-will-get-a-platform-mandi-news-c-90-1-ssml1025-209855-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: भाषा, शिल्प और सिनेमा के दिग्गजों को मिलेगा मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: भाषा, शिल्प और सिनेमा के दिग्गजों को मिलेगा मंच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 अगस्त को होगा एंफीथियेटर का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल की सांस्कृतिक राजधानी मंडी के तल्याहड़ स्थित लोअर पंजैहटी में 23 अगस्त को कला संस्कृति और रचनात्मकता को समर्पित कला ग्राम की स्थापना की जाएगी। कालरू कॉयथ फाउंडेशन की ओर से यह पहल की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य भाषाविदों, कलाकारों, शिल्पकारों, डिजाइनरों, साहित्यकारों और फिल्मकारों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एक सशक्त एवं समृद्ध मंच प्रदान करना है।
परियोजना की शुरुआत सेवानिवृत्त लोकपाल मनरेगा एवं पूर्व कॉलेज प्राचार्य प्रो. डॉ राकेश कपूर तथा उनके परिवार की ओर से अपने पूर्वजों की विरासत को आगे बढ़ाते हुए की गई है। कपूर परिवार ने अपने निजी संसाधनों से अपनी पुश्तैनी जमीन पर आधुनिक एंफीथियेटर का निर्माण किया है। एंफीथियेटर का शुभारंभ 23 अगस्त दोपहर दाे बजे स्व. टेक चंद्र कपूर की 100वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में देशभर के प्रसिद्ध कलाकार, भाषाविद व साहित्यकार भाग लेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ स्थानीय विद्यार्थियों को आमंत्रित कलाकारों से संवाद करने का अवसर मिलेगा। फाउंडेशन की ओर से डिजिटल त्रैमासिक कला मैगजीन, बुक क्लब, पोएट्री क्लब और गार्डनिंग क्लब जैसी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मंशा के अनुरूप स्कूली बच्चों में कलात्मक सोच और सृजनात्मकता विकसित करने के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे। डॉ राकेश कपूर ने बताया कि यह कला ग्राम कला और समाज कल्याण का एक अनूठा केंद्र बनेगा।