{"_id":"61e83d424cda1218b5286106","slug":"ssb-guerrillas-celebrate-after-high-court-s-decision-mandi-news-sml397170755","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च न्यायालय के निर्णय से गदगद एसएसबी गुरिल्लाओं ने मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च न्यायालय के निर्णय से गदगद एसएसबी गुरिल्लाओं ने मनाया जश्न
विज्ञापन
भीमाकाली मंदिर परिसर में गुरिल्ला संगठन जीत की खुशी में प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करते हुए।
- फोटो : Mandi
मंडी। एसएसबी प्रशिक्षित बेरोजगार गुरिल्ला संगठन ने उच्च न्यायालय से उनके पक्ष में आए निर्णय की खुशी में मंडी में जश्न मनाया। जीत की खुशी में संगठन ने प्रदेशाध्यक्ष मस्त राम भारद्वाज को सम्मानित किया।
संगठन की बैठक माता भीमाकाली मंदिर परिसर में जिला प्रधान लज्जा देवी की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि 4 दिसंबर 2021 को जो प्रदेश उच्च न्यायालय का फैसला आया है उसमें प्रदेश के 5782 महिला, पुरुष सत्यापित गुरिल्ला और मृतकों के आश्रितों को सेवा लाभ, भर्ती और अन्य वित्तीय लाभ देने का आदेश हुआ है। प्रदेश उच्च न्यायालय में 2014 से मामला चल रहा था, जो 2016 में सर्वोच्च न्यायालय में चला गया। सर्वोच्च न्यायालय ने मामले को निपटाते हुए इसे प्रदेश उच्च न्यायालय में ले जाने के आदेश जारी किए। इसके चलते फिर से शिमला में इसकी सुनवाई हुई। वहां से गुरिल्लाओं के पक्ष में निर्णय आया।
प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि अब इस निर्णय की अनुपालना के लिए जल्द ही प्रदेश सरकार, विभागीय महानिदेशक और केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक होगी। इस निर्णय के बाद गुरिल्लाओं में जो खुशी की लहर पैदा हुई है। इसके परिणामस्वरूप प्रदेशाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि जोगिंद्रनगर सर्कल स्तर की अगली बैठक 23 जनवरी को चौंतड़ा में रखी गई है।
विज्ञापन
बैठक में महिला अध्यक्ष दुर्गा देवी, उपाध्यक्ष कला देवी, सचिव पवन कुमार, कोषाध्यक्ष हुक्म चंद, सलाहकार बीआर भारद्वाज, कटौला इकाई के अध्यक्ष जगदीश चंद, सुुंदरनगर के अध्यक्ष राम सिंह, बिमला देवी, भारती, कगुखंती, कौशल्या, सुशीला, चिंता देवी, धन्ना राम, ममता, फकीर चंद और सुरेंद्र कुमार आदि गुरिल्लाओं ने अपने विचार प्रकट किए।