फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   SPU took control of the building of Cluster University Basa

Mandi News: क्लस्टर विवि के भवन बासा को एसपीयू ने नियंत्रण में लिया

Thu, 01 May 2025 06:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
SPU took control of the building of Cluster University Basa
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद अब गोहर के बासा और द्रंग के पधर स्थित क्लस्टर विवि के भवनों को अपने नियंत्रण में लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की टीम ने वीरवार को राजकीय महाविद्यालय बासा परिसर में निर्मित भवन को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया। इस दौरान टीम ने भवन को अधिकार क्षेत्र में लेने की सभी औपचारिकताएं पूरी की। इसके बाद वहां पर महाविद्यालय के स्टाफ और शिक्षक अभिभावक संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों की मौजूदगी में प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन

शुक्रवार को विश्वविद्यालय की टीम द्रंग के पधर में भवन को अपने हाथों में लेने की प्रक्रिया को पूरा करेगी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति एलके अवस्थी ने बासा महाविद्यालय परिसर में निर्मित भवन को नियंत्रण में लेने की पुष्टि की। कहा कि निकट भविष्य में इन दोनों कैंपस में कोर्स शुरू कर शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियां शुरू कर दी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed