फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sports competition begins in Lathiani, DAV school teams put up a stellar performance

Mandi News: लठियाणी में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, डीएवी स्कूल की टीमों का शानदार प्रदर्शन

Sun, 10 May 2026 05:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 10 May 2026 05:38 AM IST
विज्ञापन
Sports competition begins in Lathiani, DAV school teams put up a stellar performance
विधायक विवेक शर्मा ने किया उद्घाटन, 32 टीमें ले रही भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लठियाणी/बंगाणा (ऊना)। लठियाणी स्थित स्कूल मैदान में शहीद भगत सिंह मेमोरियल क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में क्षेत्रभर की 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान डीएवी स्कूल लठियाणी की अंडर-16 महिला खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शुरुआती मुकाबलों में जीत दर्ज की। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से मैदान में उत्साह का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें सही मंच और सुविधाएं देने की है। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह मेमोरियल क्लब लंबे समय से युवाओं को खेलों और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का कार्य कर रहा है, जो सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 15 लाख रुपये की लागत से बास्केटबॉल मैदान का निर्माण पूरा किया जा चुका है। साथ ही खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त इंडोर स्टेडियम बनाने की भी योजना है, जिसमें आवश्यक कमरे और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

इस अवसर पर विधायक ने खिलाड़ियों के लिए 11 हजार रुपये की रिफ्रेशमेंट राशि भी प्रदान की। वहीं पूर्व जिला पार्षद सत्या देवी और पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह ने 3100-3100 रुपये का सहयोग दिया। कार्यक्रम में विवेक मिंका, अनिल ठाकुर, पिंटू बाबा और दलजीत शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article