फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Slow pace of NH construction will not be tolerated: Vikramaditya Singh

एनएच का धीमी गति से हो रहा निर्माण कार्य नहीं होगा सहन : विक्रमादित्य सिंह

Sat, 24 Aug 2024 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 24 Aug 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Slow pace of NH construction will not be tolerated: Vikramaditya Singh
मंडी। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हमीरपुर से मंडी वाया धर्मपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग के निर्माण की वह स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं। निर्माण कार्य से स्थानीय जनता को हो रही परेशानी का मामला उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समय पर काम करना उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह से सीखा है और एनएच के धीमी गति से हो रहे निर्माण को सहन नहीं किया जाएगा। वह शुक्रवार को आठ दिवसीय नलवाड़ मेला साईगलू के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र मंडी में पीडब्ल्यूडी के माध्यम से लगभग 80 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत कसाण के खेल मैदान के लिए पांच लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य व प्रदेश कांग्रेस महासचिव चंपा ठाकुर, मेला कमेटी की अध्यक्ष एवं प्रधान ग्राम पंचायत कसाण भींतरा देवी, जिला कांग्रेस महासचिव रामलाल शर्मा और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


झूले से नदी की पार, अनुभव किया साझा
कून का तर में ब्यास नदी में बना पुल बीते बरसात में बह गया था। वर्तमान में यहां झूले से ही लोग आर पार हो रहे हैं। शुक्रवार को इसी झूले में बैठकर विक्रमादित्य सिंह ने ब्यास नदी के दूसरे किनारे खड़ी द्रंग और जोगिंद्रनगर विधानसभा की जनता के साथ मुलाकात की। विक्रमादित्य सिंह ने झूले के सफर के अनुभव को भी साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed