फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sloganeering against the government on the issue of smart meter and MNREGA in Balichowki

Mandi News: बालीचौकी में स्मार्ट मीटर और मनरेगा मुद्दे पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Sat, 14 Mar 2026 12:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:02 PM IST
विज्ञापन
Sloganeering against the government on the issue of smart meter and MNREGA in Balichowki
बालीचौकी में राज्य व्यापी जत्थे के पहुंचने के बाद प्रदर्शन करते हुए। स्त्रोत- संगठन
बालीचौकी पहुंचा माकपा का राज्यव्यापी जत्था
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को बताया मजदूर-किसान विरोधी
संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का राज्यव्यापी जत्था शुक्रवार को बालीचौकी पहुंचा। यहां स्थानीय कार्यकर्ताओं और लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। जत्थे के बालीचौकी बाजार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर योजना और मनरेगा को समाप्त करने के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
इसके बाद टैक्सी स्टैंड में आयोजित जनसभा को माकपा के राज्य सचिव संजय चौहान, केंद्रीय सचिवालय सदस्य डॉ. विक्रम सिंह, राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र राणा और नारायण चौहान ने संबोधित किया। जनसभा से पहले कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियां लगातार मजदूरों और किसानों के खिलाफ रही हैं। आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर योजना, मनरेगा में बदलाव की तैयारी, बिजली अधिनियम 2025 और बीज अधिनियम 2025 जैसी नीतियां आम जनता के हितों के विपरीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि बालीचौकी क्षेत्र हाल ही में आई आपदा से अभी तक पूरी तरह उबर नहीं पाया है और प्रभावित लोगों को राहत व पुनर्वास की आवश्यकता है। इसके बावजूद सरकार ऐसी नीतियां लागू कर रही है, जो आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ाने वाली हैं।

स्मार्ट मीटर योजना के माध्यम से लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव डाला जाएगा और इससे बड़े कॉरपोरेट घरानों को लाभ होगा। माकपा नेताओं ने इन नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 24 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर में आयोजित रैली में प्रदेशभर से कार्यकर्ता भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed