{"_id":"620fce42290c826eca7819fc","slug":"skiing-trial-in-tungasigarh-janjehli-mandi-news-sml400030590","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंजैहली के तुंगासीगढ़ में स्कीइंग का ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंजैहली के तुंगासीगढ़ में स्कीइंग का ट्रायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर/द्रंग (मंडी)। जंजैहली के तुंगासीगढ़ में अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान मनाली की टीम ने स्कीइंग का ट्रायल किया, जो सफल रहा। संस्थान के प्रशिक्षक पंकज महंत और शशि पाल ने तुंगासीगढ़ में साइट का निरीक्षण किया और इसे स्कीइंग के अनुरूप बताया।
इस दौरान एडवेंचर टूरिज्म एसोसिएशन के सदस्य भी मौजूद रहे। 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित तुंगासीगढ़ में अभी भी पांच फीट बर्फ है। इस दौरान पैराग्लाइडिंग की सोलो फ्लाइट का आनंद भी उठाया। दूसरी ओर बर्फ से लकदक पराशर झील का भी निरीक्षण किया।
विधायक जवाहर ठाकुर भी मौजूद रहे। पराशर में स्कीइंग की संभावनाओं को तलाशा गया। उधर, डीसी अरिंदम चौधरी ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार विंटर एडवेंचर स्पोर्ट्स को पर्यटन की दृष्टि से बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। यदि दोनों स्थानों पर संभावनाएं हुईं तो यहां विंटर स्पोर्ट्स का आयोजन किया जा सकता है। संवाद