फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Siya Murder Case: Outrage over failure to file charge sheet even after two months

सिया हत्याकांड : दो माह बाद भी चालान पेश न होने पर आक्रोश

Sun, 14 Jun 2026 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Siya Murder Case: Outrage over failure to file charge sheet even after two months
अगले सप्ताह सरकाघाट में होगा प्रदर्शन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की उठाई मांग
विज्ञापन


गोपालपुर और नैण गांव की महिलाओं समेत पंचायत प्रतिनिधियों ने बैठक कर लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। गोपालपुर क्षेत्र के नैण गांव में 13 अप्रैल को सिया गुलेरिया हत्याकांड के मामले में दो माह बीत जाने के बावजूद पुलिस की ओर से अदालत में चालान पेश न किए जाने से स्थानीय लोगों और परिजनों में नाराजगी बढ़ गई है। शनिवार को गोपालपुर और नैण गांव में पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों तथा ग्रामीणों की बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई गई। साथ ही अगले सप्ताह सरकाघाट में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।

राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सिया न्याय एवं यादगार मंच की ओर से 4 मई को मुख्यमंत्री तथा हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को एसडीएम सरकाघाट के माध्यम से ज्ञापन भेजकर मामले में जल्द चालान पेश करने की मांग की गई थी। इसके बावजूद अदालत में चालान प्रस्तुत नहीं किया गया है, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने मांग की है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करवाई जाए तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। इसके अलावा सिया की बहनों को सरकारी नौकरी देने की मांग भी उठाई गई। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सिया की स्मृति में एक प्रतिमा स्थापित करने तथा किसी स्कूल या कॉलेज में पुस्तकालय शुरू करने की भी योजना बनाई जा रही है। बैठक में ज्ञान-विज्ञान समिति की सचिव सुनीता पटियाल, पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर नंद लाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed