{"_id":"586541354f1c1b425ceebf3c","slug":"sixty-lakh-spent-on-play-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"बग्गी तुंगल स्कूल में 60 लाख से बनेगा खेल मैदान: अनिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बग्गी तुंगल स्कूल में 60 लाख से बनेगा खेल मैदान: अनिल
मंडी
Updated Thu, 29 Dec 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
बग्गी तुंगल स्कूल के सालाना समारोह में छात्राओं को सम्मानित करते पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। सदर क्षेत्र के रावमापा बग्गी तुंगल के सालाना समारोह में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य अंजली कपूर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया व वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा। उन्होंने कहा कि बग्गी तुंगल पाठशाला के छह कमरों के दो भवनों का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है और शीघ्र ही इनका लोकार्पण कर दिया जाएगा। जिससे यहां बच्चों को बैठने की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
पाठशाला में लगभग 60 लाख व्यय कर एक खेल मैदान विकसित किया गया है। क्षेत्र में पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए लगभग पांच करोड़ की लागत से सुक्का कून पेयजल योजना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और शीघ्र ही इसका लोकार्पण कर दिया जाएगा । इससे बग्गी तुंगल के साथ लगती पांच पंचायतों के हजारों लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने सदर खंड विकास अधिकारी और लोक निर्माण विभाग को भी निर्देश दिए कि वे मनरेगा के तहत कार्य दिवस अर्जित कर यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान करें। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल परिसर में सीढ़ियों के निर्माण के लिए दो लाख 40 हजार तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को 15 हजार अपनी ऐच्छिक निधि से प्रदान करने की घोषणा की ।
विज्ञापन
साथ ही मंच निर्माण के लिए भी धन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। बग्गी तुंगल स्कूल के वार्षिक समारोह में पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने गीतांजलि, मनोज, नवीन, ज्योति, वंदना, पूजा, ज्योतिका, सुनील, वर्षा राव, शशि, ममता, मनीषा, ज्योति, किरण लता, पंकज, तनुजा सहित अन्य मेधावियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में पंचायत प्रधान पूजा देवी, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पीर साई, धर्मपाल ठाकुर, शैफाली शर्मा, धर्मसिंह ठाकुर, रजनीश आनंद सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व चुने हुए जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन