{"_id":"6a5627a2a45fd1c1b202c771","slug":"six-roads-restored-in-the-district-11-remain-closed-mandi-news-c-90-1-ssml1045-204921-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जिले में छह सड़कें बहाल, 11 अभी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जिले में छह सड़कें बहाल, 11 अभी बंद
विज्ञापन
जिले में छह सड़कें बहाल, 11 अभी बंद
थलौट मंडल की सभी सड़कें बहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में मंगलवार को बारिश नहीं हुई। इससे जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (डीईओसी) की मंगलवार शाम चार बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार सुबह 10 बजे तक बंद 17 सड़कों में से छह मार्ग बहाल कर दिए गए हैं। अब जिले में केवल 11 सड़कें ही यातायात के लिए बंद हैं। राहत की बात यह है कि जिले में कहीं भी बिजली आपूर्ति और पेयजल व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई है।
रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक सात सड़कें सराज मंडल में बंद हैं। इसके अलावा करसोग में एक, सुंदरनगर में एक और धर्मपुर मंडल में दो सड़कें अभी भी अवरुद्ध हैं। सुबह तक चार सड़कें बंद रहने वाले थलौट मंडल की सभी सड़कें बहाल कर दी गई हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। जिले में मंगलवार को मौसम साफ रहा।
श्रेणीवार स्थिति के अनुसार जिले के सभी राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्ग यातायात के लिए पूरी तरह सुचारु हैं। वर्तमान में केवल एक प्रमुख जिला मार्ग (एमडीआर) और 10 ग्रामीण सड़कें बंद हैं। संबंधित विभाग मार्गों को जल्द खोलने के लिए जेसीबी और अन्य मशीनरी के साथ बहाली कार्य में जुटे हैं।
विज्ञापन
डीईओसी की रिपोर्ट के अनुसार जिले में एक भी बिजली वितरण ट्रांसफार्मर (डीटीआर) प्रभावित नहीं हुआ है। जबकि सभी पेयजल योजनाएं भी सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं। डीसी अपूर्व देवगन ने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा से पहले सड़क और मौसम की ताजा जानकारी अवश्य लें तथा संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचें।