फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Six lakh fraud accused arrested from Delhi

छह लाख की धोखाधड़ी का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Thu, 30 Sep 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Six lakh fraud accused arrested from Delhi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। इंश्योरेंस पॉलिसी में अधिक बोनस का लालच देकर जोगिंद्रनगर निवासी एक व्यक्ति से 6 लाख की धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। वीरवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान राजेश आहुजा निवासी सुदर्शन पार्क, मोती बाजार दिल्ली के रूप हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चड़ोंझ निवासी शेर सिंह ने पुलिस में शिकायत की थी कि शिमला में इंश्योरेंस पॉलिसी करवाने के बाद ज्यादा बोनस का लालच देकर उनसे छह लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने मार्च में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। उसके बाद जांच शुरू की। उसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली में दबिश दी।
विज्ञापन

आरोपी राजेश आहुजा को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि केस को लेकर पुलिस ने विशेष टीम गठित की थी। एसआईटी के प्रमुख एएसआई पवन की टीम में मुख्य आरक्षी निर्मल पटियाल, मनवीर शामिल रहे। आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार मंडी लाया गया। यहां से उसे अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed