{"_id":"67670906c82842c10e00031d","slug":"six-cow-sheds-burnt-to-ashes-in-bali-chowkis-khauli-mandi-news-c-90-1-ssml1045-143435-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बालीचौकी के खौली में छह गोशालाएं राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बालीचौकी के खौली में छह गोशालाएं राख
विज्ञापन
बालीचौकी के खौली गांव में गोशालाओं में भड़की आग।
बालीचौकी (मंडी)। उपमंडल बालीचौकी की पंचायत खौली में छह गोशालाएं जलकर राख हो गईं। शनिवार दोपहर बाद हुए अग्निकांड में गोशालाओं में सर्दियों के लिए भंडार किया हुआ घास भी जल गया है। पहले स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। बाद में दमकल विभाग की टीम ने आग को पूरी तरह से शांत किया। आग लगने के कारण फिलहाल साफ नहीं हो पाए हैं।
जानकारी के अनुसार खौली पंचायत के खौली गांव में शनिवार को लगभग 3:00 बजे रूप लाल, चंदे राम, मनोज कुमार, संतोष कुमार, इंद्र सिंह और दुर्गा सिंह की गोशाला में आग लग गई। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इन गोशालाओं में मवेशियों के साथ घास भी रखा गया था। एक गोशाला में धुएं को देखकर कुछ लोग इकट्ठे हुए। धीरे-धीरे यह आग बढ़ती गई। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने साथ सटी अन्य गोशालाओं को भी अपनी चपेट में ले लिया। गाेशाला के अंदर रखे हुए घास ने तेजी से आग पकड़ी। क्षेत्र के लोगों ने प्रयास नहीं किया होता तो पूरा खौली गांव में आग की चपेट में आ सकता था।
ग्रामीणों राम सिंह, श्याम सिंह, लाल सिंह ने बताया कि पंचायत आपदा प्रबंधन टीम ने भी सराहनीय कार्य किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उधर, कार्यवाहक तहसीलदार हुक्कम चंद ने कहा कि पंचायत खौली में गोशाला में आग घटना की सूचना मिली है। संबंधित हलका पटवारी से रिपोर्ट मांगी है। संवाद