फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Shravan month festival will start from 16th in Eleventh Rudra Temple Mandi

Mandi News: एकादश रूद्र मंदिर मंडी में 16 से शुरू होगा श्रावण मास महोत्सव

Tue, 09 Jul 2024 04:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 09 Jul 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Shravan month festival will start from 16th in Eleventh Rudra Temple Mandi
मंडी। छोटी काशी मंडी के एकादश रूद्र मंदिर में 16 जुलाई से 15 अगस्त तक 45वां श्रावण मास महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें अखंड ज्योति प्रज्वलन के साथ एक माह तक ओम नम: शिवाय का अखंड जाप शुरू होगा। एक माह तक लगातार भंडारा चलेगा। इसमें प्रत्येक सोमवार को खीर परोसी जाएगी। मंदिर के पुजारी सत सुंदरम ने बताया कि 16 जुलाई को उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन मंदिर में अखंड ज्योति प्रज्वलित करेंगे। उन्होंने बताया कि सुबह से सांय और रात से सुबह तक श्रद्धालु अपने समय अनुसार मंदिर में अखंड जाप में बैठेंगे। प्रत्येक दिन सुबह 11:30 बजे से दोपहर एक बजे तक लंगर चलेगा। रात्रि 8ः00 बजे से 9ः00 बजे तक रामायण पाठ चलेगा। 22, 29 जुलाई और 5 और 12 अगस्त को भजन संध्याएं होंगी। इसमें आर्ट ऑफ लिविंग, श्री सत्य साईं सेवा समिति संस्थाओं द्वारा भजन कीर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed