फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   shopkeeper strike

सुंदरनगर में दुकानें खाली करने के फरमान पर रोष

Wed, 25 Nov 2015 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, सुंदरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, सुंदरनगर Updated Wed, 25 Nov 2015 07:10 PM IST
विज्ञापन
shopkeeper strike

बीबीएमबी प्रबंधन द्वारा बीएसएल कालोनी में पेड़ों की कटाई और छंटाई का कार्य शुरू से पहले ही विवादों में पड़ता नजर आ रहा है। पेड़ों की कटाई तथा छंटाई करने वालों की ओर से दुकानदारों को उनकी दुकानें खाली करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। जिसके कारण दुकानदारों को अपने व्यवसाय को लेकर चिंता होनी शुरू हो गई है। मौजूदा समय में करीब 25 दुकानदार व्यवसाय कर रहे हैं।

विज्ञापन


बीबीएमबी प्रबंधन की ओर से बीएसएल कॉलोनी में 13 पेड़ों को काटा जाना है और 28 पेड़ों की छंटाई की जानी है। इसको लेकर प्रबंधन की ओर से पेड़ों को चिन्हित कर करीब साढ़े तीन लाख का ठेका दिया गया है, लेकिन दुकानदारों का आरोप है कि छंटाई कार्य को लेकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। जिसके कारण दुकानदारों में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


दुकानदारों का कहना है कि वे पिछले एक लंबे अरसे से दुकानों में कारोबार कर अपनी आजीविका कमा रहे हैं, लेकिन पेड़ों की छंटाई को लेकर उन्हें दुकानें खाली करने को कहा जा रहा है। जो दुकानदारों को असहज लग रहा है। कुछ दुकानदारों के अनुसार वे पेड़ों की छंटाई के विरोध में नहीं हैं लेकिन छंटाई कार्य सुरक्षा के साथ किया जाए तो उन्हें दुकानें खाली नहीं करनी पड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, बीएसएल परियोजना के अतिरिक्त अधिशासी अभियंता टाउनशिप आरडी साबा का कहना है कि छंटाई कार्य के लिए दुकानें खाली करवाने को लेकर किसी प्रकार के कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं। वह स्वयं मौके पर जाकर पेड़ों की छंटाई का काम करवाएंगे, जिससे किसी को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed