फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Shivratri Mahotsav: Every day will be based on a different theme

शिवरात्रि महोत्सव : हर दिन अलग-अलग थीम पर होगा आधारित

Wed, 06 Mar 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Shivratri Mahotsav: Every day will be based on a different theme
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2024 में इस बार हर दिन अलग-अलग थीम आधारित होगा। हर दिन सामाजिक कुरीतियों पर चोट करते हुए एक संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

नौ से 15 मार्च तक मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में सभी परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा। मेले का शुभारंभ सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। 15 मार्च को राज्यपाल मेले का विधिवत समापन करेंगे। महोत्सव से पूर्व की जानी वाली सभी प्रकार की व्यवस्था व कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए डीसी अपूर्व देवगन ने बताया कि मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सभी देवी-देवताओं का पूरा मान सम्मान होगा। उन्होंने बताया कि मेले में 216 देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया गया है। इस बार जिला प्रशासन ने हर दिन नई गतिविधि पर आधारित कार्यक्रमों को करवाने का फैसला लिया है जिससे लोगों को जानकारी के साथ मनोरंजन भी करवाया जा सके। साफ-सफाई पर विशेष जोर रहेगा। मेले में सिंगल यूज प्लास्टिक बैन रहेगा। लोगों के स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। गुणवत्ता आधारित खाने के लिए लैब ऑन व्हीलस से भी मौके पर ही सैंपल लेकर जांच पड़ताल की जाएगी। उपायुक्त ने शिवरात्रि महोत्सव के लिए सभी को निमंत्रण देते हुए इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।
उपायुक्त ने साफ किया है कि इस बार बेशक टीम की मेहनत के चलते आय पिछली बार के मुकाबले अधिक हुई है, लेकिन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए ही खर्चा किया जाएगा। आय अधिक होने के साथ जीएसटी में जाने वाली राशि भी अधिक है। इस मौके पर उनके साथ एडीसी रोहित राठौर, एडीएम डॉ. मदन कुमार, डीआरडीए के पीओ गोपी चंद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


हंसराज रघुवंशी करेंगे भोले की महिमा का बखान
मेले के दौरान होने वाली छह सांस्कृतिक संध्याओं के लिए स्टार कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया गया है। शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर होने वाली पहली सांस्कृतिक संध्या में कुमार साहिल व हंसराज रघुवंशी धमाल मचाएंगे। भोले की महिमा का बखान हंसराज रघुवंशी करेंगे। दूसरी संध्या में सारेगामापा फेम और लोक गायिका ममता भारद्वाज, लमन बैंड व इशांत भारद्वाज दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। तीसरी संध्या में सुनील राणा, अरिन, अर्शप्रीत, अख्तर ब्रदर्स धमाल मचाएंगे। चौथी में पायल ठाकुर, गीता भारद्वाज व शिल्पा सरोच दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। पांचवीं में एसी भारद्वाज, जस्सी गिल व बब्बल राय पहाड़ी पंजाबी का तड़का लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम संध्या में शहीदों को प्रणाम कार्यक्रम के साथ अनुज शर्मा व हारमनी ऑफ दी पाइन्स पुलिस बैंड शामिल रहेगा। डीसी अपूर्व देवगन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय दलों की प्रस्तुति पर अभी विचार चल रहा है।
आठ को निकलेगी मिनी जलेब, बाबा भूतनाथ मंदिर तक जाएगी
आठ मार्च को मंडी शहर में मिनी जलेब निकलेगी। यह बाबा भूतनाथ मंदिर तक जाएगी। बैंड बाजे के साथ निकलने वाली इस जलेब में डीसी बाबा भूतनाथ को निमंत्रण देंगे। यहां पूजा-अर्चना भी होगी।

इंदिरा मार्केट की छत पर सजेगा सरस मेला
इस बार भी इंदिरा मार्केट की छत पर सरस मेला सजेगा। देशभर से स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल यहां लगेंगे और उत्पाद सजाए जाएंगे। सरस मेले के लिए करीब 12 राज्यों के स्टॉल लगने की पुष्टि अभी तक हुई है। पड्डल के अलावा शहर में सांस्कृतिक संध्याएं व सरस मेला रंग जमाएगा। देश के अलग-अलग कोनों में मिलने वाले उत्पाद एक ही छत के नीचे मिल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed