{"_id":"694984ccb13a41868200d06f","slug":"shivansh-and-kalpana-came-first-in-the-sack-race-mandi-news-c-90-1-ssml1045-180159-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बोरी दौड़ में शिवांश, कल्पना रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बोरी दौड़ में शिवांश, कल्पना रहीं अव्वल
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला छाणंग स्थित घरौन में सोमवार को वार्षिक समारोह एवं खेल दिवस मनाया गया। इस दौरान अनेक स्पर्धाएं आयोजित की गईं। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी हुई। प्रतियोगिता के 10 राउंड में सभी सवालों का सटीक जवाब देते हुए शिवांश, वंश और वान्या की टीम ने 115 अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया।
कर्ण, कैरव, नमन और अविनाश की टीम ने 110 अंक अर्जित कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों की बोरी दौड़ में शिवांश प्रथम और वंश द्वितीय जबकि लड़कियों में कल्पना प्रथम और रिया द्वितीय रहीं। लड़कों की मेंढक दौड़ में शिवांश प्रथम और कर्ण द्वितीय जबकि लड़कियों में रेणुका प्रथम और रिया द्वितीय रहीं। नर्सरी कक्षा के नौनिहालों की बनाना रेस में सृष्टि प्रथम और रिहान द्वितीय रहे। लड़कों की चम्मच दौड़ में कैरव प्रथम और वंश द्वितीय जबकि लड़कियों में हेलिना प्रथम, वान्या एवं रिया संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं।
लड़कों की गुब्बारा फोड़ स्पर्धा में अविनाश प्रथम और कैरव द्वितीय जबकि लड़कियों में रिया प्रथम और जानवी द्वितीय रहीं। तीन टांग दौड़ में परिधि एवं जानवी प्रथम, रेणुका-शानवी की जोड़ी द्वितीय रहीं। रस्सी कूद में परिधि प्रथम और रिया द्वितीय रहीं। म्यूजिकल चेयर स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शिवांश ने प्रथम जबकि वंश ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
समारोह में राम प्रकाश ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इसके अलावा बीडीसी सदस्य भुवनेश्वर जम्वाल और सेवानिवृत्त अधीक्षक टेक चंद ठाकुर विशिष्ट अतिथि। आर्मी से रिटायर्ड रोशन ठाकुर, रिटायर्ड सीएचटी राजमल ठाकुर, सीडी को-आपरेटिव सोसायटी जोगिंद्रनगर के प्रबंधक निर्मल कुमार, जल शक्ति विभाग से सेवानिवृत्त मंगल राम, रिटायर्ड फोरमैन राम चंद व वार्ड मेंबर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता नौनिहालों को सम्मानित किया। संवाद