फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Shiva temples echo across the district with Om Namah Shivay

सावन माह शुरू होते ही जिलेभर में ओम नम: शिवाय से गूंजे शिवालय

Wed, 17 Jul 2024 03:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 17 Jul 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Shiva temples echo across the district with Om Namah Shivay
मंडी। श्रावण माह के शुरू होते ही मंगलवार को मंडी जिला भर के शिवालयों में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छोटी काशी मंडी में स्वयं भू उत्पन्न बाबा भूतनाथ मंदिर, एकादश रूद्र मंदिर, महादेव मंदिर सुंदरनगर, ममलेश्वर महादेव मंदिर करसोग, कुड महादेव और त्रिवेण महादेव मंदिर लडभड़ोल, सहित जोगिंद्रनगर, सरकाघाट, धर्मपुर व अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा शिव लिंग का रूद्राभिषेक किया। वहीं जगह जगह खीर व अन्न के भंडारे भी लगाए गए।
विज्ञापन

बाबा भूतनाथ मंदिर में मंगलवार सुबह शिव लिंग के दर्शन व जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने सुबह कतारों में लग कर अपने प्रिय भगवान शंकर के दर्शन कर शिव लिंग पर फल-फूल, दूध-दही, भांग-धतुरा के फूल अर्पित कर दर्शन किए। इस दौरान सैकड़ों लोगों द्वारा दिन भर निराहार रहते हुए मंदिर में ही भजन कीर्तन व ओम नम: शिवाय का जाप किया। संध्या काल में आरती के बाद ही लोगों ने व्रत उद्यापन कर भोजन ग्रहण किया। इस दौरान भूतनाथ मंदिर परिसर में बाबा भूतनाथ धर्म संघ की ओर से विश्व शांति व जन कल्याण के लिए हवन यज्ञ व रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

उधर, मंडी एकादश रूद्र मंदिर में सुबह 9ः00 बजे से एडीसी रोहित राठौर ने अखंड ज्योति प्रज्वलित कर 45वें श्रावण मास महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने मंदिर गर्भ गृह में शिव लिंग की पूजा अर्चना कर सभी को श्रावण मास की बधाई दी। मंदिर के पुजारी सत सुंदरम ने बताया कि मंगलवार से अखंड ज्योति प्रज्वलन के साथ ही मासिक अखंड ओम नमं शिवाय जाम का भी शुभारंभ हुआ। इसमें श्रद्धालु 24 घंटे मंदिर में अपने समय सुविधा अनुसार बैठ कर अखंड जाम करेंगे। उधर, पड्डल वार्ड में ब्यास के किनारे स्थापित ऐतिहासिक सिद्ध शंभू शिवलिंग मंदिर समिति ने रूद्राभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed