{"_id":"65297bf64eb949300d0c7b0c","slug":"shastris-recruitment-from-18th-november-jbt-cv-should-be-ready-mandi-news-c-90-1-ssml1026-10751-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: शास्त्री की भर्ती 18 नवंबर से, जेबीटी, सी एंड वी रहें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: शास्त्री की भर्ती 18 नवंबर से, जेबीटी, सी एंड वी रहें तैयार
विज्ञापन
मंडी। जिले में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए सरकार और शिक्षा विभाग गंभीर हो गए हैं। शास्त्री के 59 पदों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 18 नवंबर को होगी। वहीं, अगले कुछ महीनों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए जेबीटी और सी एंड वी शिक्षकों की भर्ती होने रही है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक मंडी कार्यालय द्वारा अनुबंध के आधार पर शास्त्री पदों को बैचवाइज भर्ती के आधार पर भरा जाएगा।
जिले में सबसे अधिक तैनाती दुर्गम क्षेत्रों के अलावा एकल अध्यापक वाले स्कूलों में होगी। इसमें सराज, धर्मपुर, करसोग और नाचन क्षेत्रों को अधिक तरजीह मिलेगी। शास्त्री पदों को भरने के लिए उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार जो उम्मीदवार निर्धारित मापदंडों को पूरा करता है वे 12 जिलों में से अपने जिले में ही काउंसलिंग में पात्र हैं। 59 शास्त्री के पदों की बैचवाइज भर्ती के लिए मंडी के समस्त उम्मीदवारों को सूचित भी किया जा चुका है जबकि 2006 से 2009 बैच के विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों को बुलावा पत्र विभाग के द्वारा भेजे जा रहे हैं। राज्य स्तर पर प्रत्येक श्रेणी में जितनी रिक्तियां उपलब्ध हैं, प्रत्येक जिले से उतने ही उम्मीदवारों की संक्षिप्त सूची तैयार की गई है। इसी सूची को निदेशालय स्तर पर भेज दिया गया है।
शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए आने वाले समय में जेबीटी और सी एंड वी के पद भरे जाएंगे। मौजूदा समय में शास्त्री के 59 पदों को भरा जा रहा है। सभी पात्र विद्यार्थियों को बुलावा पत्र संबंधित रोजगार कार्यालय के माध्यम से भेज दिए जाएंगे, परंतु यदि किसी को बुलावा पत्र नहीं मिलेगा तो वहां निश्चित तिथि को काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
अमरनाथ राणा, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा
श्रेणियों के आधार पर आरक्षित पदों का विवरण
मंडी में शास्त्री के पदों की बात की जाए तो यहां पर शास्त्री के 59 पद भरे जाने हैं। इसमें सामान्य श्रेणी से 22, आर्थिक कमजोर वर्ग से 7, ओबीसी से 9, ओबीसी बीपीएल से दो, ओबीसी डब्ल्यूएफएफ से एक, एससी से 11, एससी बीपीएल से तीन, एसटी से तीन, एसटी बपीएल से एक पदों को भरा जाना है।
इन बैचों के उम्मीदवार ले सकते हैं हिस्सा
काउंसलिंग में श्रेणियों के मुताबिक बैचों की बात की जाए तो सामान्य बैच 2006, सामान्य ईडब्ल्यूएस 2006 बैच, सामान्य डब्ल्यूएफएफ 2007, ओबीसी का 2009, ओबीसी बीपीएल 2008, एससी 2009, एससीबीपीएल 2009, एसटी 2007 और एसटी बीपीएल से 2008 तक के अभ्यर्थियों को इस काउंसलिंग में भाग लेने का मौका दिया जा रहा है।
एक हजार से अधिक शिक्षकों की कमी
मंडी में जेबीटी से लेकर प्रवक्ताओं तक करीब एक हजार शिक्षकों की कमी चल रही है और इसके चलते स्कूलों में पढ़ाई बाधित हो रही है। सबसे अधिक कमी सराज, नाचन, करसोग और धर्मपुर आदि क्षेत्रों में है जहां पर कई स्कूल तो एक शिक्षक के सहारे ही चल रहे हैं।