फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Shardiya Navratri: Doors of temples opened at 5 in the morning, Aarti took place

शारदीय नवरात्र : सुबह 5 बजे खुल गए मंदिरों के कपाट, हुई आरती

Fri, 04 Oct 2024 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 04 Oct 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri: Doors of temples opened at 5 in the morning, Aarti took place
नौ दिन तक चलेगा दुर्गा पाठ, कंजक पूजन के बाद होगा समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। शारदीय नवरात्र के पहले दिन वीरवार को मंदिरों के कपाट सुबह 5:00 बजे खुले। माता की प्रतिमा के स्नान और शृंगार के बाद सुबह 7 बजे तक आरती के साथ मां दुर्गा का पाठ शुरू हुआ। यह नौ दिन तक जारी रहेगा। विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की ओर से भजन कीर्तन किया गया। सप्तमी-अष्टमी और नौवीं के दिन कंजक पूजन के साथ नवरात्र त्योहार का समापन होगा।
बुधवार को मंदिर कमेटियों की ओर से मंडी शहर के देवी मंदिरों का झिलमिल और रंग-बिरंगी विद्युत लड़ियों और विभिन्न तरह के फूलों से शृंगार किया गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा माता को चुनरी, सुहागी, फल-फूल, नारियल, प्रसाद आदि चढ़ाया गया। श्रद्धालुओं ने घरों में चौकियां स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू कर दी है। दिनभर व्रत होने पर संध्याकाल में ही एक समय भोजन किया जाएगा। अष्टमी या नवमी के दिन ही हवन पूर्णाहुति के साथ ही व्रत का उद्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंडी शहर के सेरी बाजार स्थित माता सिद्धकाली, टारना स्थित माता श्यामा काली, स्कूल बाजार में काली चामुंडा, भ्यूली में भीमा काली, पुरानी मंडी में महाकाली, चतुर्भुजा, शीतला माता, बंगलेश्वरी, बगलामुखी, ढांगसी धार स्थित माता महिषासुर मर्दिनी, कांगणी माता, नैणा माता, कोटली में त्रोकड़ा माता आदि देवी मंदिरों दिनभर श्रद्धालुओं की चहलकदमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता सिद्ध काली मंदिर के पुजारी जगदीश ने बताया कि मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू हो गया है। अष्टमी के दिन दिन मंदिर में 2100 दीये जलाकर महा आरती की जाएगी। विजय दशमी कंजक पूजन व सुक्ष्म भंडारे के साथ नवरात्र का समापन किया जाएगा। वहीं, काली चामुंडा मंदिर के प्रधान सुंदरलाल ने बताया सुबह 6 बजे से दुर्गा पाठ, भजन कीर्तन व सांय पौने सात बजे आरती की जाएगी। नवमी के दिन मंदिर में हवन पूर्णाहुति व कंजक पूजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed