फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Shanan water storage tanks dry, drinking water crisis deepens in three panchayats

Mandi News: शानन जल भंडारण टैंक सूखे, तीन पंचायतों में पेयजल संकट गहराया

Thu, 28 Aug 2025 05:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 28 Aug 2025 05:41 AM IST
विज्ञापन
Shanan water storage tanks dry, drinking water crisis deepens in three panchayats
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शानन स्थित जलशक्ति विभाग के जल भंडारण टैंकों में पानी की आपूर्ति ठप होने से जलपेहड़, मसोली और निचला गरोडू पंचायतों के करीब तीन हजार उपभोक्ताओं को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। शानन झलवाणा भट्ठी पेयजल योजना के तहत बरोट स्थित रिजर्वायर से पानी न मिलने के कारण लोग तीन दिन से परेशान हैं और बोतलबंद पानी पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

स्थानीय उपभोक्ताओं अभिमन्यु, विनय, अजय और सुरेश ने बताया कि पानी की किल्लत से शौच और अन्य दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। उधर, तेज बारिश से लडभड़ोल क्षेत्र के सिमस गांव और भूस्खलन के कारण भराडू पंचायत में पाइपलाइन टूटने से भी ग्रामीण इलाकों की आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन

सहायक अभियंता प्रदीप राठौर ने बताया कि शानन झलवाण भट्ठी योजना के अधीन आने वाले क्षेत्रों को मांग के अनुसार पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। विभाग वैकल्पिक जल स्रोतों से आपूर्ति बहाल करने का प्रयास कर रहा है और शहर की योजना को डायवर्ट कर प्रभावित पंचायतों में पानी पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed