{"_id":"68359ce4acd85871c303a900","slug":"shakti-became-the-winner-of-mali-by-defeating-balwan-mandi-news-c-90-1-ssml1025-157425-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बलवान को हराकर शक्ति बने माली के विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बलवान को हराकर शक्ति बने माली के विजेता
विज्ञापन
सरकाघाट के चम्याणू में लखदाता छिंज कमेटी व आम जनता के सहयोग से आयोजित विशाल दंगल के विजेताओं को
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट के चम्याणू बैहल में सोमवार को लखदाता छिंज कमेटी और स्थानीय जनता के सहयोग से दंगल का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी माली के फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश के शक्ति ने पंजाब के बलवान पहलवान को पराजित कर विजेता का खिताब हासिल किया। छोटी माली के फाइनल में कैथल के संजय ने हरियाणा के रणजीत को पछाड़ कर जीत हासिल की।
छिंज आयोजन कमेटी के प्रधान सुरेश कुमार गुलेरिया, विनोद कुमार और सुंदर सिंह ने बताया कि सोमवार को आयोजित दंगल देर रात्रि तक चला। इसमें प्रदेश सहित पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, जम्मू-कश्मीर आदि राज्यों के नामी पहलवानों ने भाग लिया। इस दौरान आयोजकों की ओर से छोटी माली के अलग से मुकाबले करवाए गए।
आयोजकों ने सभी विजेता-उपविजेता पहलवानों को उचित इनाम राशि देकर पुरस्कृत किया। बड़ी माली के विजेता को 5100 रुपये की राशि और गुर्ज भेंट किया गया। छोटी माली के विजेता को 4100 रुपये और गुर्ज से सम्मानित किया। इस अवसर पर मेघ सिंह, संजय कुमार, अच्छर राम, विधि चंद आदि भी मौजूद रहे। संवाद