{"_id":"6696e4aa48375ab613096a87","slug":"shadhanu-fair-begins-with-the-arrival-of-dev-sutradhari-brahma-and-paindal-rishi-mandi-news-c-90-1-ssml1025-131130-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: देव सूत्रधारी ब्रह्मा और पाईंदल ऋषि के आगमन के साथ शाढणु मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: देव सूत्रधारी ब्रह्मा और पाईंदल ऋषि के आगमन के साथ शाढणु मेला शुरू
Wed, 17 Jul 2024 02:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 17 Jul 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
द्रंग क्षेत्र की ग्राम पंचायत गवाली में आयोजित तीन दिवसीय शाढणु मेला में शिरकत करते स्थानीय दे
पधर (मंडी)। द्रंग क्षेत्र की ग्राम पंचायत गवाली के इलाका रूहाड़ा में सावन मास के उपलक्ष्य पर तीन दिवसीय शाढणु मेला बड़ादेव सूत्रधारी ब्रह्मा की अगुवाई में निकली शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ। इसमें देव पाईंदल ऋषि सिलग विशेष रूप से शामिल हुए।
पंचायत समिति द्रंग के उपाध्यक्ष कृष्ण भोज ने देवी देवताओं की पूजा-अर्चना कर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान सैंकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं ने देवताओं के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। दोनों देवताओं ने सर्वप्रथम अपने पुराने शह गवाली खेल मैदान में हाजिरी भरकर श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। देवता के गुरों ने देव खेल के माध्यम से सुख, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद दिया।
इसके पश्चात गवाली से पुंदल होते हुए मेला स्थल तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें देवी देवताओं के वाद्य यंत्रों की सुर ध्वनि से माहौल भक्तिमय हो गया। कारदारों, देवलुओं और श्रद्धालुओं ने देवताओं संग थिरकने का भी खासा लुत्फ लिया। मुख्यातिथि ने मेले के सफल आयोजन के लिए अपनी तरह से 5100 रुपये की राशि बतौर सहयोग भेंट की। इस मौके पर मेला समिति अध्यक्ष केशव राम, पंचायत प्रधान सुनील डोगरा और उपप्रधान जीवन ठाकुर, खेम सिंह ठाकुर, ओम प्रकाश, मोहिंद्र शर्मा, ग्राम पंचायत चुक्कू के उपप्रधान रमेश कुमार व अन्य मौजूद रहे।