{"_id":"6949830d8a5d6f4bdb047a1b","slug":"sfi-submitted-memorandum-regarding-pta-fees-and-student-union-elections-mandi-news-c-90-1-mnd1001-180208-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पीटीए फीस, छात्र संघ चुनाव को लेकर एसएफआई ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पीटीए फीस, छात्र संघ चुनाव को लेकर एसएफआई ने सौंपा ज्ञापन
Mon, 22 Dec 2025 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
करसोग में एसपीयू के कुलपति को ज्ञापन सौंपते एसएफआई के कार्यकर्ता। स्त्रोत : संगठन
करसोग (मंडी)। करसोग महाविद्यालय में तीन दिवसीय युवा नेतृत्व शिविर का शुभारंभ सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के कुलपति ललित कुमार अवस्थी ने किया। इस अवसर पर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) इकाई की ओर से कुलपति को एक ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में छात्र संघ चुनाव करवाने, महाविद्यालय में पीटीए के नाम पर छात्रों से 700-800 रुपये वसूली बंद करने, सरकारी महाविद्यालयों में पीटीए फीस न लिए जाने की मांग उठाई गई। एसएफआई ने कहा कि कई छात्र इतनी फीस देने में सक्षम नहीं हैं। इसके अलावा महाविद्यालय में बस पास काउंटर स्थापित करने, ताकि छात्रों को बस पास बनवाने के लिए कक्षाएं न छोड़नी पड़ें, तथा छात्राओं के शौचालयों में सेनेटरी मशीन लगाने की भी मांग की गई।
संगठन का कहना है कि बसों की देरी और पास की प्रक्रिया के कारण विद्यार्थी समय पर कक्षाओं में नहीं पहुंच पा रहे हैं। एसएफआई इकाई अध्यक्ष रेणुका ने चेतावनी दी कि यदि इन छात्र मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। संवाद