फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sexual harassment violates women's right to dignity: Awasthi

यौन उत्पीड़न महिलाओं के सम्मान के अधिकार का उल्लंघन : अवस्थी

Mon, 02 Jun 2025 05:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 05:56 PM IST
विज्ञापन
Sexual harassment violates women's right to dignity: Awasthi
सरदार पटेल विश्वविद्यालय परिसर में यौन उत्पीड़न की रोकथाम पर हुई कार्यशाला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने कहा कि सुरक्षित कार्यस्थल हर महिला का कानूनी अधिकार है। यौन उत्पीड़न महिलाओं के समानता और सम्मान के अधिकार का घोर उल्लंघन है। सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने एक आंतरिक शिकायत समिति की स्थापना की है। सोमवार को सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में यौन उत्पीड़न की रोकथाम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया।

कार्यशाला में डीन प्लानिंग और संयोजक डाॅ. सुनील ठाकुर ने कहा कि कार्यशाला यौन उत्पीड़न अधिनियम की रोकथाम के बारे में जागरूक करने के लिए आयोजित की जा रही है। कार्यशाला की समन्वयक एवं श्री विश्वकर्मा कौशल विवि गुरुग्राम, हरियाणा की उप निदेशक डाॅ. वैशाली माहेश्वरी ने सभी प्रतिभागियों को कार्यशाला के विषय और दायरे से परिचित करवाया। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर की प्रो. पामिता अवस्थी ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम पर मुख्य भाषण में पीओएसएच अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों पर चर्चा की। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के विधिक अध्ययन संस्थान की डाॅ. सीमा कश्यप ने कहा कि पीओएसएच अधिनियम का प्राथमिक उद्देश्य कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न को रोकना और उसका समाधान करना है। इस मौके पर एसपीयू मंडी के जनसंपर्क अधिकारी डाॅ. गौरव कपूर, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान उत्तराखंड के प्रोफेसर विवेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed