फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Seven more patients of jaundice came in Sarkaghat, one admitted in hospital

Mandi News: सरकाघाट में पीलिया के सात और मरीज आए, एक अस्पताल में भर्ती

Thu, 18 Dec 2025 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Seven more patients of jaundice came in Sarkaghat, one admitted in hospital
सरकाघाट (मंडी)। क्षेत्र में पीलिया के नए मरीजों का आना जारी है। वीरवार को सरकाघाट सिविल अस्पताल में एक साथ सात नए मरीज सामने आए। इनमें छह को उपचार देकर घर भेज दिया है। एक मरीज को अस्पताल में दाखिल किया गया है। पहले दाखिल सात मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। मौजूदा समय में सिविल अस्पताल सरकाघाट में 16 पीलियाग्रस्त मरीज उपचाराधीन हैं। पीलिया फैलने का मुख्य कारण दूषित जल का सेवन ही माना जा रहा है।
विज्ञापन

पीलिया से ग्रस्त मरीज सामने आने के बाद कई जगहों पर परिजन झाड़ फूंक भी करवा रहे हैं। पीलियाग्रस्त महिला मरीज की मौत के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जरा से लक्षण दिखने पर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसी के साथ दूसरे उपाय भी अपनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की मानें तो 19 नवंबर को आउटब्रेक रिपोर्ट हुआ था। इस तरह इनक्यूबेशन पीरियड के अनुसार जनवरी 2026 के पहले सप्ताह तक पीलियाग्रस्त मरीज सामने आ सकते हैं। पीलिया ग्रस्त मरीजों में स्कूली और कॉलेज विद्यार्थी अधिक हैं। ऐसे में इन दोनों जगहों पर जागरूकता गतिविधियां बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकाघाट अस्पताल के एसएमओ डाॅ. संजीव कुमार ने बताया कि पीलियाग्रस्त मरीजों को नियमानुसार उपचार दिया जा रहा है। उन्हाेंने लोगों को सलाह दी है कि यदि लक्षण दिखें तो तुरंत उपचार करवाएं। लोग पानी को उबालकर पीएं।
वहीं, बीएमओ बलद्वाड़ा डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि निगरानी बढ़ाई है। जल शक्ति विभाग की टीम के साथ जिला मुख्यालय से आई टीम ने भी दौरा कर जायजा लिया है। विभाग लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। जल शक्ति विभाग सरकाघाट के अधिशासी अभियंता विवेक हाजरी ने बताया कि विभाग सतर्क है। पेयजल सैंपल लिए जा रहे हैं।

......
स्वास्थ्य विभाग मंडी के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवनेश ने बताया कि महिला की मौत के कारणों के लिए एम्स बिलासपुर से पत्राचार किया है। रिकॉर्ड मिलने पर मौत के सही कारणों का पता चलेगा। कहा कि पीलिया मरीज अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं और ठीक हो रहे हैं। जागरूकता पर जोर दिया जा रहा है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed