Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Seven-bed burn unit ready at Regional Hospital, Mandi

Mandi News: क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में सात बिस्तरों का बर्न यूनिट तैयार

Sat, 07 Nov 2026 05:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
Seven-bed burn unit ready at Regional Hospital, Mandi
दिवाली पर आपात स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की तैनाती
विज्ञापन

अन्य वार्डों में भी बिस्तर आरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। दिवाली के दौरान पटाखों और आग से झुलसने वाले मरीजों को तत्काल उपचार देने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में सात बिस्तरों का विशेष बर्न यूनिट तैयार किया गया है। सर्जिकल वार्ड में बनाए गए इस यूनिट में घावों की देखभाल, दर्द नियंत्रण और संक्रमण से बचाव की व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर अन्य वार्डों में भी अतिरिक्त बिस्तर उपलब्ध रहेंगे। आपात स्थिति से निपटने के लिए दिवाली की रात डॉक्टरों, नर्सिंग, पैरामेडिकल और सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ अतिरिक्त डॉक्टरों को ऑन कॉल रखा गया है।

स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दुष्यंत ठाकुर ने बताया कि पटाखों से झुलसने पर प्रभावित हिस्से को तुरंत ठंडे बहते पानी से धोना चाहिए। गंभीर रूप से जलने पर तुरंत अस्पताल पहुंचें। आंखों में जलन या चोट होने पर साफ पानी से धोकर चिकित्सकीय सलाह लें और बिना परामर्श कोई दवा न डालें। वहीं, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश ठाकुर ने सुरक्षित दिवाली मनाने और आतिशबाजी से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि पटाखे चलाते समय बच्चों के साथ बड़े सदस्य जरूर मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed