{"_id":"674ffa2fa0c28cc6c00439d3","slug":"seva-sankalp-committee-sent-memorandum-to-the-chief-minister-mandi-news-c-90-1-ssml1025-141840-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सेवा संकल्प समिति ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सेवा संकल्प समिति ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। नागरिक अस्पताल सरकाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त होने तथा अन्य समस्याओं के समाधान के लिए सेवा संकल्प समिति ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह और स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजा। सेवा संकल्प समिति सरकाघाट के प्रधान चंद्रमणि वर्मा, उपप्रधान बृज लाल, महासचिव राकेश कुमार आदि ने बताया कि 100 बिस्तर वाले नागरिक अस्पताल सरकाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी होने से लोगों को बेहतर उपचार नहीं मिल पा रहा है।
अस्पताल में 15 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं, लेकिन नौ ही भरे गए हैं। इनमें दो डॉक्टर दंत विशेषज्ञ हैं। सरकाघाट अस्पताल की शल्य ओपीडी कई वर्षों से बंद पड़ी है। यहां रखे उपकरण खराब हो रहे हैं। अस्पताल में रोजाना 300 से 400 रोगियों की ओपीडी रहती है। अस्पताल में केवल रेडियोलॉजिस्ट, ईएनटी और स्त्री रोग विशेषज्ञ ही सेवारत है।
मेडिसिन, ऑर्थों, सर्जन, हृदय रोग विशेषज्ञ विशेषज्ञ की आवश्यकता है। सेवा संकल्प समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार सरकाघाट अस्पताल में विशेषज्ञों और स्टॉफ की तैनाती नहीं करवा पाई है। ऐसे में समिति ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन दिया है। अस्पताल के एसएमओ डॉ. देशराज शर्मा ने कहा कि प्रबंधन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी को समस्या से अवगत करवाया है। स्वीकृति मिलने पर ही चिकित्सकों के पदों और स्टाफ की तैनाती करवाई जाएगी। संवाद