{"_id":"614621398ebc3eb7cf4977fa","slug":"senior-citizens-told-jokes-also-sang-songs-in-mandi-mandi-news-sml384339970","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ नागरिकों ने सुनाए चुटकुले, गीत भी गाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ नागरिकों ने सुनाए चुटकुले, गीत भी गाए
विज्ञापन
मंडी में सेवा सप्ताह के तहत केक काटकर वरिष्ठ नागरिकों का जन्मदिन मनाते हुए।
- फोटो : Mandi
मंडी। शहर में वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद भवन में वरिष्ठ नागरिकों ने जहां अपने अनुभव साझा किए, वहीं चुटकुले और गीत भी गाए। अवसर था हेल्पएज इंडिया और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से आयोजित समारोह का। यह समारोह शनिवार को सेवा सप्ताह के अंतर्गत मनाया गया।
इस दौरान तीन वरिष्ठ नागरिक का जन्मदिन केक काटकर मनाया। इसमें सेवानिवृत्त प्राचार्य अशोक अवस्थी, अधीक्षक शिक्षा विभाग तेज गुप्ता तथा वरिष्ठ महिला नागिन का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त अध्यापक धनदेव शर्मा ने की।
हेल्पएज इंडिया के प्रभारी भीमसेन ने मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों का स्वागत किया। संचालक ने सभी से अपने अनुभव, कविता, चुटकुले, गाने सुनाने का आग्रह किया। अशोक अवस्थी ने कविता और भजन गाकर वाहवाही लूटी। अश्वनी शर्मा ने भी गाना गाया। विद्या राय और जोगेश्वरी शर्मा ने पुरानी यादों को ताजा किया। बीना शर्मा, विद्या राय ने साईं बाबा का भजन गाया।
विज्ञापन
रणपत राणा ने भी अपने विचार साझा किए। तहसील कल्याण अधिकारी कुंदन हाजिरी ने भी अपने विचार रख। इस अवसर पर उमेश शर्मा, शमशेर सिंह, बुद्धि सिंह, सुंदर सिंह अमन, दलीप सिंह, डीएस चंदेल, रमेश राणा, उमेश शर्मा, बीएल बहल, चमनलाल, नीलम अरोड़ा, दीपिका, ललित ठाकुर, हीरालाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
000