फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Senior citizens gathered for booster dose

बूस्टर डोज लगवाने उमड़े वरिष्ठ नागरिक

Mon, 10 Jan 2022 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Senior citizens gathered for booster dose
मंडी के जोनल अस्पताल में 60 साल से अधिक आयु के लोग बूस्टर डोज लगवाने के लिए पंजीकरण करवाते हुए। - फोटो : Mandi
मंडी। दिन : सोमवार। स्थान : जोनल अस्पताल मंडी। समय : सुबह 11 बजे। बूस्टर डोज देने के लिए बनाए गए केंद्र पर कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर और 60 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों की लाइन लगी थी। इसमें करीब 100 से अधिक वरिष्ठ नागरिक थे। सभी पंजीकरण करवा रहे थे। समय :11:10 बजे। काउंटर पर बैठी दो स्वास्थ्य कर्मचारी पंजीकरण कर रही थीं। इसके बाद टीका लगाया जा रहा था। टीका लगवाने के बाद वरिष्ठ नागरिकों की डॉक्टर निगरानी कर रहे थे। उन्हें तय अवधि के बाद घर जाने दिया। टीका लगवाने आए वरिष्ठ नागरिक उत्साहित होकर सरकार का आभार जता रहे थे। सीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि बूस्टर डोज देने का अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

....
- मंडी के नेला वार्ड के 69 वर्षीय गोपाल सिंह ने कहा कि वह नौ माह पहले कोरोना की दूसरी डोज लगवा चुके हैं। आज बूस्टर डोज भी लगवाई है, जिसे लगवाने के बाद बहुत बेहतर महसूस कर रहा हूं।
विज्ञापन

...
- लोअर समखेतर वार्ड के 77 साल के बुजुर्ग पवन कपूर ने कहा कि मुझे यह डोज लगवाकर खुशी हो रही है। उन्होंने सभी वरिष्ठ नागरिकों से आग्रह किया है कि वे यह टीका जरूर लगवाएं ताकि देश रोगमुक्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
- अपर समखेतर के 72 साल के तेजेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि हर वरिष्ठ नागरिक यह टीका लगवाएं। किसी को भी यह टीका लगवाने से संकोच नहीं करना चाहिए। मैने यह टीका लगवाया है और खुश हूं।
...
- भगवाहन वार्ड की 69 वर्षी कांता देवी ने कहा कि सरकार की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को बूस्टर डोज लगाने का यह फैसला सराहनीय है। सभी को इसमें सहयोग करना चाहिए ताकि कोई बीमारी मानवता को खतरा न बने।

...
- फ्रंटलाइन वर्कर डॉ. सबिना गोयल ने टीका लगवाने के बाद खुशी का इजहार किया और कहा कि यह पूरी तरह से सुरक्षित है। सभी फ्रंटलाइन वर्कर को यह टीका लगवाने में आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed