फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   SDM released voter awareness song

Mandi News: एसडीएम ने जारी किया मतदाता जागरूकता गीत

Sat, 13 Apr 2024 05:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 13 Apr 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
SDM released voter awareness song
करसोग में  मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के  लिए स्थानीय भाषा में तैयार  गीत को जारी कर
करसोग (मंडी)। चुनाव का पर्व, देश का गर्व, लोेकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत करसोग विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय बोली में तैयार किए गए गाने को एसडीएम राजकुमार ने जारी किया। एकी जूना ले साथियों मारे, बोटा देंदें जाणा, चालो मेरे युवा साथियों मारे, सही बटन दबाणा गीत को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगणा की 12वीं की छात्रा नमू चौहान ने गाया है।
विज्ञापन

स्कूल के राजनीतिक शास्त्र के प्रवक्ता ललित ठाकुर ने गाना को लिखा है और कंपोज भी किया है। म्यूजिक हरि सिंह गौतम का है, जबकि डोलक की आवाज दिनेश गौतम की है। इस गीत को एमसी फील्म प्रोडक्शन पांगणा के बैनर तले तैयार किया गया है। गाने की लाॅन्चिंग पर एसडीएम राजकुमार ने कहा कि नमू ने इस गाने को अपनी आवाज देकर लोकतंत्र के महापर्व में सबसे बड़ा योगदान दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह गीत क्षेत्र में मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। गाने को स्वीप गतिविधियों के तहत तैयार किया गया है। इस अवसर पर तहसीलदार करसोग कैलाश कौंडल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगणा के प्रधानाचार्य संजय ठाकुर, स्वीप अधिकारी पंकज गुप्ता, राजेश कुमार, हुक्म चंद और देवेंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed