फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   SDM made children aware about prevention of Chitta

Mandi News: चिट्टे की रोकथाम के लिए एसडीएम ने जागरूक किए बच्चे

Sat, 27 Dec 2025 04:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 04:35 PM IST
विज्ञापन
SDM made children aware about prevention of Chitta
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला कांगू में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत चिट्टे की रोकथाम को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी सुंदरनगर अमर नेगी ने की। एसडीएम अमर नेगी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए नशे के दुष्प्रभावों पर जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है।

उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने मित्रों और साथियों को भी इसके प्रति जागरूक करें। एसडीएम ने विद्यार्थियों को अज्ञात व्यक्तियों से खाने-पीने की वस्तुएं न लेने तथा अनजान लोगों से मित्रता न करने की सलाह दी। इस अवसर पर महिला आरक्षी मधु, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल घनश्याम, मुख्य अध्यापिका ज्योति गुप्ता, प्रधानाचार्य रमेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed