फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Scooty fell into a pit on the highway in Sauli Khad, two injured

सौली खड्ड में हाईवे पर गड्ढे में गिरी स्कूटी, दो घायल

Tue, 27 Jul 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Scooty fell into a pit on the highway in Sauli Khad, two injured
मंडी। नेशनल हाईवे मंडी-कुल्लू में सौली खड्ड के पास सोमवार देररात गड्ढे में फंसकर स्कूटी सवार गिरकर घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से जोनल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि शिकायत करने के बावजूद गड्ढों को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

सौलीखड्ड वासी मोहन दास, प्रेम सिंह, बालक राम, कश्मीर सिंह, अशोक शर्मा, दीनानाथ, देविंद्र, हीरा राम, मनोहर लाल, सुरेश कुमार, अमी चंद, गीता देवी, मीना, मधु, राजेंद्र, सीमा, रजनी आदि ने बताया कि पार्षद के माध्यम से इस गड्ढे को भरने के लिए कई बार गुहार लगाई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही गड्ढा भरा जाएगा। नगर निगम नेला वार्ड के पार्षद राजेंद्र मोहन ने बताया कि सोमवार बारिश के बीच स्कूटी के गड्ढे में गिरने से दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि आग्रह करने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उधर, नगर निगम मंडी के आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस गड्ढों को शीघ्र ठीक करवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed