फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   School bus stuck in swamp, students kept getting wet for 20 minutes

Mandi News: दलदल में फंसी स्कूल बस, 20 मिनट भीगते रहे विद्यार्थी

Mon, 29 Apr 2024 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
School bus stuck in swamp, students kept getting wet for 20 minutes
कोटली-धर्मपुर-जालंधर निर्माणाधीन हाईवे धरसाहड़ी वाहन चालकाें के लिए मुसीबत
विज्ञापन

वाहन चालकों को सता रहा हादसे का डर, कई जगह कलवर्ट डालने से हाईवे दलदल में बदला
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। कोटली-धर्मपुर-जालंधर निर्माणाधीन हाइवे के तहत धरसाहड़ी में एक निजी स्कूल की बस सोमवार को दलदल में फंस गई। बस का पिछला टायर सड़क से बाहर होने पर अफरा-तफरी मच गई और सभी स्कूल के विद्यार्थियों को बाहर उतारना पड़ा। इस दौरान 12 विद्यार्थी बारिश में करीब 20 मिनट तक भीगते रहे और प्रशासन को कोसते रहे। उनका कहना था कि जब सड़कें ही अच्छी नहीं होंगी तो कैसे पढ़ाई करेंगे और घर पहुंचेंगे। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से धक्का लगाकर स्कूल बस को निकाला गया, जबकि हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी के कर्मचारी गाड़ी में बैठकर सब कुछ निहारते रहे।
इससे पहले यहां पर एचआरटीसी की बस भी फंसी हुई थी। एनएच 003 संघर्ष समिति कोटली के प्रधान प्रशांत मोहन और कोटली पंचायत के उपप्रधान मोहन सिंह ने बताया कि कोटली-धर्मपुर-जालंधर निर्माणाधीन हाईवे को लेकर निर्माण कर रही कंपनी की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। 2 साल से जब भी बारिश हो रही है तो छोटे वाहनों समेत बड़े वाहनों को भी हादसे का डर सता रहा है। कई जगह कलवर्ट डालने से हाइवे दलदल में बदल रहा है। इससे गाड़ियां फंस रही हैं। निर्माणाधीन हाईवे के कार्य को लेकर एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को भी ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बावजूद समस्या का कोई हल नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि बरसात से पहले उक्त हाईवे कार्य पूरा नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में हादसों के साथ लोगों के घरों को भी नुकसान होगा।
विज्ञापन


कोट्स
हाईवे के निर्माण कार्य में हो रही देरी से सभी को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। गाड़ियां बारिश होने पर हाईवे में फंस रही हैं। अभी तक संबंधित कंपनी की ओर से हाईवे किनारे नालियां भी नहीं बनाई गई हैं। इससे समस्या विकराल हो रही है। प्रशासन को चाहिए कि बरसात से पहले हाईवे का काम जल्द पूरा करवाए। -निशा देवी, प्रधान, कोटली पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
हाईवे को लेकर एनएच के अधिकारियों से बैठक की गई थी। उन्हें 30 अप्रैल तक सभी खराब पेचवर्क को सही करवाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त अवधि में नहीं करते हैं तो उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-अशीम सूद, एसडीएम, कोटली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed