{"_id":"9acb4df04858e53f6a9f8653c6c75aff","slug":"school-anual-function-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुवनेश्वरी बेस्ट छात्रा, सेसराम चुने बेस्ट छात्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुवनेश्वरी बेस्ट छात्रा, सेसराम चुने बेस्ट छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, बालीचौकी
Updated Fri, 27 Nov 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसे स्कूल थाची का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता एसएमसी प्रधान राजकुमार ने की। इस मौके पर शैक्षणिक सत्र 2014-15 के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिए गए। दस जमा दो की भुवनेश्वरी ठाकुर को बेस्ट छात्रा का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
वहीं दस जमा दो के सेस राम को बेस्ट छात्र के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बैडमिंटन प्रतियोगिता की बेस्ट खिलाड़ी के पुरस्कार से उर्मिला देवी को नवाजा गया। बबली देवी को लोक नृत्य में प्रथम पुरस्कार दिया गया। प्रतिभा देवी को एकल गीत प्रतियोगिता में पुरस्कृत किया गया। एनएसएस का बेस्ट वलंटियर का पुरस्कार राकेश कुमार तथा योगेश्वरी देवी को दिया गया।
विज्ञापन
थाची के सीसे स्कूल के वार्षिक समारोह में छठी कक्षा में प्रथम चंद्रमणी, द्वितीय इंद्र सिंह, तृतीय मोनिंद्र सिंह, सातवीं कक्षा में पहले स्थान पर प्रियंका, दूसरे लीला देवी और तीसरे स्थान पर प्रिय रही। आठवीं कक्षा में गोपाल सिंह, ज्योति प्रकाश और इंद्र सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। नौवीं कक्षा में प्रथम स्थान चंद्रेश कुमारी, द्वितीय करिश्मा चौहान और तृतीय लाल चंद ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
दसवीं कक्षा में पहले सोना शर्मा, दूसरे ढेबेराम और तीसरे स्थान पर सविता शर्मा रही। 11वीं कक्षा की कला संकाय में टकेश्वरी और शेष राम ने पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में प्रथम भुवनेश्वरी और द्वितीय रीना कुमारी रही। 12वीं कक्षा में कला संकाय में टिटू किशोर प्रथम और शेर सिंह दूसरे स्थान पर रहे। विज्ञान संकाय में पहले स्थान पर प्रियंका और दूसरे स्थान पर डिंपला विराजमान रही।
यह जानकारी स्कूल के प्रवक्ता डॉ. आरआर ठाकुर ने दी।इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने भिन्न-भिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में सीसे स्कूल के प्रधानाचार्य वाईएस कटोच ने वार्षिक रिपोर्ट पड़ी। वहीं डॉ. आरआर ठाकुर ने वर्ष भर हुए आय-व्यय की रिपोर्ट अभिभावकों के सामने प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य वाईएस कटोच, आरआर ठाकुर, उपप्रधान शेर सिंह तथा अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।